फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan actor Shah Rukh Khan says he finds heroes very boring reveals he enjoys playing anti hero read

Jawan: 'जवान' के 'विक्रम राठौर' को नहीं पसंद हीरो का किरदार, बोले- मुझे फिल्मों में अक्सर...

Fri, 15 Sep 2023 08:32 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 15 Sep 2023 08:32 AM IST
सार

शाहरुख खान से पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्मों में हीरो से ज्यादा एंटी-हीरो का किरदार निभाने में मजा आता है, जिसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे।

विज्ञापन
Jawan actor Shah Rukh Khan says he finds heroes very boring reveals he enjoys playing anti hero read
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। किंग खान की यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। फिल्म में साउथ की हसीना नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम किरदार में हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच किंग खान ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन


 

Jawan actor Shah Rukh Khan says he finds heroes very boring reveals he enjoys playing anti hero read
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हीरो को लेकर एसआरके ने कही यह बात
शाहरुख खान से पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्मों में हीरो से ज्यादा एंटी-हीरो का किरदार निभाने में मजा आता है, जिसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे। उन्हें हीरो बोरिंग लगते थे। शाहरुख ने कहा, "बस बार-बार अच्छे आदमी का किरदार निभाना और अच्छा बने रहना। उबाऊ हो जाते हैं। मुझे फिल्मों में बुरे आदमी का किरदार निभाना पसंद है। मुझे बुरे लोग पसंद हैं।" शाहरुख ने अपने ऑन-स्क्रीन गर्ल गैंग   (प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, लहर खान और आलिया कुरेशी) की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan actor Shah Rukh Khan says he finds heroes very boring reveals he enjoys playing anti hero read
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गंजे लुक को लेकर कही यह बात
फिल्म में एसआरके ने अपने गंजे लुक पर कहा कि यह लुक कभी भी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, यह गेटअप का हिस्सा था, जो स्क्रिप्ट का हिस्सा था। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने आलस की वजह से गंजा लुक चुना, क्योंकि वह मेकअप में 2 घंटे नहीं बिताना चाहते थे। अभिनेता ने आगे कहा, "मुझे आपत्ति थी क्योंकि मैंने कुछ दोस्तों को प्रोमो दिखाया था और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं डरावना दिखता हूं और लड़कियां तुम्हें पसंद नहीं करेंगी। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि लड़कियां मुझे पसंद करेंगी।" 

Devdas: देवदास में चुन्नीलाल की भूमिका के लिए जैकी श्रॉफ नहीं थे पहली पसंद, वर्षों बाद इस अभिनेता ने किया दावा

विज्ञापन

Jawan actor Shah Rukh Khan says he finds heroes very boring reveals he enjoys playing anti hero read
जवान ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दुनिया भर में बजा जवान का डंका
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के केवल एक सप्ताह में दुनिया भर में 621 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 368 करोड़ रुपये है। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

यह भी पढ़ें-  Karan Johar: करण के बच्चे स्कूल में उड़ाते हैं पिता का मजाक, रॉकी और रानी... को देखने से कर दिया था साफ इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed