{"_id":"690636831383c39b66057eb7","slug":"javed-akhtar-to-receive-soa-sahitya-samman-2025-2025-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जावेद अख्तर के करियर में जुड़ी बड़ी उपलब्धि, गीतकार को मिलेगा शिक्षा अनुसंधान साहित्य सम्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जावेद अख्तर के करियर में जुड़ी बड़ी उपलब्धि, गीतकार को मिलेगा शिक्षा अनुसंधान साहित्य सम्मान
Sat, 01 Nov 2025 10:04 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:04 PM IST
सार
Javed Akhtar Receive SOA Sahitya Samman 2025: गीतकार जावेद अख्तर को एक बड़ा सम्मान मिलने वाला है। उन्हें साल 2025 का शिक्षा अनुसंधान साहित्य सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
जावेद अख्तर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को भारतीय सिनेमा और साहित्य में योगदान के लिए साल 2025 का शिक्षा 'ओ' अनुसंधान साहित्य सम्मान मिलने वाला है। 29 नवंबर को यह सम्मान उन्हें दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा सम्मान
पीटीआई की खबर के अनुसार 29 नवंबर को शिक्षा 'ओ' अनुसंधान (SOA) साहित्य सम्मान जावेद अख्तर को दो दिवसीय साहित्य महोत्सव के उद्घाटन पर दिया जाएगा। इस पुरस्कार में 7 लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र, देवी सरस्वती की एक रजत प्रतिमा और एक शॉल भी बॉलीवुड के नामी गीतकार को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: UP: एक्टर फरहान अख्तर बोले- लखनऊ मेरे पुरखों का घर, मुझे भी बेहद पसंद; इस फिल्म की सुनाई कहानी
विज्ञापन
किसको दिया जाता है सम्मान
दो दिवसीय शिक्षा 'ओ' अनुसंधान साहित्य महोत्सव की निदेशक गायत्रीबाला पांडा ने सम्मान से जुड़ी जानकारी साझा की। वह बताती हैं कि यह पुरस्कार संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी भाषा में लिखने वाले भारतीय साहित्यकारों को हर साल दिया जाता है।