फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Talk About Secularism In Jaipur Literature Festival

धर्म को लेकर बचपन की सीख ने कैसे बदला जावेद अख्तर का नजरिया, बोले- अब नानी की बात का महत्व समझ आता है

Fri, 16 Jan 2026 05:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 Jan 2026 05:59 PM IST
सार

Javed Akhtar On Secularism: जावेद अख्तर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती है। हाल ही में उन्होंने सेकुलरिज्म को लेकर खुलकर बात की है। जानिए, सेकुलरिज्म को लेकर वह क्या नजरिया रखते हैं।

विज्ञापन
Javed Akhtar Talk About Secularism In Jaipur Literature Festival
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में जावेद अख्तर 19वें जयपुर लिट्रेचर फेटिवल में नजर आए। इस इवेंट में उन्होंने कई मुद्दाें को लेकर बात की, अपनी राय साझा की है। इसमें से एक सब्जेक्ट सेकुलरिज्म भी था।  सेकुलरिज्म को लेकर क्या सोच रखते हैं जावेद अख्तर? कैसे बचपन की एक घटना ने  सेकुलरिज्म को लेकर उनके मन पर गहरा असर किया? जानिए।

विज्ञापन

सेकुलरिज्म जिंदगी के लिए क्यों जरूरी है?
जावेद अख्तर ने सेकुलरिज्म को लेकर कहा, ‘अगर किसी दिन आपको कोई लेक्चर दिया जाता है और उसे सुनने के बाद आपको कुछ प्वाइंट्स ही याद रहते हैं, तो वह नकली है, वह बनावटी है। यह चीज ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी। लेकिन अगर यह आपकी जिंदगी जीने का तरीका है तो स्थिति बिल्कुल अलग होगी। जिस तरह से आपने अपने बड़ों को सम्मान करना सीखा है। उसी तरह से सेकुलरिज्म की सोच भी आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाती है।’ 

विज्ञापन


बचपन से जुड़ा एक किस्सा जावेद अख्तर ने किया साझा? 
सेकुलरिज्म पर ही बात करते हुए जावेद अख्तर अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाते हैं। वह बताते हैं कि बचपन में उनके नाना ने 50 पैसे देकर रिलिजियस वर्स बोलने को कहा। लेकिन नानी ने उन्हें रोका और कहा कि धर्म किसी पर थोपना नहीं चाहिए। जावेद अख्तर ने यह भी बताया कि 50 पैसे ना हासिल कर पाने पर उन्हें उस वक्त गुस्सा आया था। लेकिन अब नानी की बात का महत्व समझ आता है। बताते चलें कि जावेद अख्तर एक नास्तिक हैं, वह किसी धर्म में विश्वास नहीं करते हैं। लेकिन धर्म किसी पर थोपना नहीं चाहिए, यह बात उन्हें बचपन में ही समझ आ गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed