फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Support Mohammad Shami On Despute Of Non Fasting During Ramjan

Javed Akhtar: रोजा न रखने पर मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर, बोले- 'मुझे आप पर गर्व है'

Sat, 08 Mar 2025 11:33 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 08 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को हर मामले पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है। अब जावेद अख्तर ने मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर चल रहे विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने क्या कुछ कहा जानिए।

विज्ञापन
Javed Akhtar Support Mohammad Shami On Despute Of Non Fasting During Ramjan
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है, लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा है। अब इस विवाद में दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर की भी एंट्री हो गई है। जावेद अख्तर ने मोहम्मद शमी का समर्थन किया है और उन्हें इन फिजूल की बातों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने किया शमी का सपोर्ट
जावेद अख्तर ने इस मामले पर सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “शमी साहब, आप कमेंट करने वाले उन कट्टर मूर्खों की परवाह मत कीजिए, जिन्हें आपके दुबई की जलती दोपहरी में क्रिकेट के मैदान पर पानी पीने से दिक्कत है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। आप महान भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जो हम सभी को गौरवान्वित कर रही है। मेरी तरफ से आपको और हमारी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शमी को बताया ‘अपराधी’
यब पूरा विवाद तब सामने आया जब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को रमजान के दौरान रोजा न रखने पर क्रिमिनल बताया था। मौलाना ने कहा, “रोजा न रखकर शमी ने अपराध किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। शरीयत की नजर में वो एक अपराधी हैं। उन्हें खुदा को जवाब देना होगा”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Women's Day: अनुपम खेर बोले- ‘हर दिन महिला दिवस मनाता हूं’, जानिए इन सितारों ने इस खास दिन पर क्या दिया संदेश


लोगों में जाएगा गलत संदेश
मौलाना ने आगे कहा, “रोजा एक कर्तव्य है, जिसे रखना अनिवार्य है। अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोजा नहीं रखता है, तो वो अपराधी है। मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ लिया है। लोग उन्हें देख रहे थे। अगर शमी मैच खेल रहे थे, यानी कि वो स्वस्थ थे। इसके बावजूद उन्होंने रोजा नहीं रखा और पानी पिया। इससे लोगों में एक गलत संदेश जाएगा। ”

यह खबर भी पढ़ें: Fardeen Khan: फिल्मी परिवार में जन्म, डैशिंग लुक, फिर भी रहे फ्लॉप, दूसरी पारी में OTT से चल पड़ी गाड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में हुआ था ऐसा
बता दें कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में खेले गए मैच के दौरान पानी या कोई ड्रिंक पीते देखा गया था। जिसके बाद ही इस पूरे मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed