फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fardeen Khan Birthday: Know About Famous Actor career Movie Ott Series and family

Fardeen Khan: फिल्मी परिवार में जन्म, डैशिंग लुक, फिर भी रहे फ्लॉप, दूसरी पारी में OTT से चल पड़ी गाड़ी

Sat, 08 Mar 2025 10:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Mar 2025 10:40 AM IST
सार

Fardeen Khan Birthday: अभिनेता फरदीन खान आज 08 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ। जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन
Fardeen Khan Birthday: Know About Famous Actor career Movie Ott Series and family
फरदीन खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरदीन खान फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। वे सुपरस्टार के बेटे हैं। कद-काठी अच्छी है। मगर, इसके बावजूद उनका फिल्मी करियर खास नहीं रहा है। फिर ऐसा वक्त भी आया जब फरदीन खान अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि, बीते वर्ष उन्होंने फिर से कमबैक किया है। इस बार वे ओटीटी पर लौटे हैं और उनका काम भी दर्शकों को पसंद आया। आज फरदीन खान की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनका जन्मदिन है। जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

Fardeen Khan Birthday: Know About Famous Actor career Movie Ott Series and family
फरदीन खान-फिरोज खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan

फिल्मी परिवार में हुआ जन्म
फरदीन खान अपने दौर के सुपरस्टार रहे दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। फिरोज खान और सुंदरी खान के घर फरदीन खान का जन्म 8 मार्च 1974 को मुंबई में हुआ। उनके चाचा संजय खान भी चर्चित अभिनेता, निर्माता-निर्देशक हैं। वहीं, जायद खान और सुजैन खान उनके चचेरे भाई-बहन हैं। स्टारकिड होने के बावजूद भी फरदीन खान का फिल्मी करियर बुलंदियों पर नहीं पहुंचा। फरदीन खान ने साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया। मगर, उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फरदीन खान के लुक के दर्शक दीवाने रहे हैं। इसके चलते ही फ्लॉप फिल्म देने के बावजूद उनके पास फिल्मों के ऑफर आते रहे। हालांकि, किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Fardeen Khan Birthday: Know About Famous Actor career Movie Ott Series and family
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan

लगातार फ्लॉप होती रहीं फिल्में
साल 2000 में फरदीन खान की फिल्म 'जंगल' आई। यह फिल्म भी फ्लॉप गई। सिर्फ यही नहीं, इसके बाद आईं फिल्में भी नहीं चलीं, जिनमें प्यार तूने क्या किया, लव के लिए कुछ भी करेगा, हम हो गए आपके, कितने दूर कितने पास, ओम जय जगदीश, खुशी, भूत, देव और फिदा जैसी फिल्में शामिल हैं। फरदीन खान दस-बारह फ्लॉफ फिल्में देने के बाद साल 2005 में पहली सुपरहिट फिल्म का हिस्सा बने। हालांकि, यह मल्टीस्टारर फिल्म थी 'नो एंट्री'। सलमान खान और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में फरदीन खान भी दिखे। मगर, इसके बाद आईं फरदीन खान की फिल्मों का फिर वही हाल रहा। फिल्में फ्लॉप रहीं। उनकी फिल्में शादी नंबर 1, एक खिलाड़ी एक हसीना, प्यारे मोहन और जस्ट मैरिड फ्लॉप रहीं। साल 2007 में आई फिल्म 'हे बेबी' सफल साबित हुई। इसमें फरदीन खान को अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ देखा गया।

विज्ञापन

Fardeen Khan Birthday: Know About Famous Actor career Movie Ott Series and family
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan

अचानक इंडस्ट्री से हो गए गायब
इस फिल्म के बाद फरदीन खान डार्लिंग, जय वीरू, लाइफ पार्टनर, एसिड फैक्टरी, ऑल द बेस्ट और दूल्हा मिल गया जैसी फिल्मों में दिखे। इनमें सिर्फ ऑल द बेस्ट ने औसत प्रदर्शन किया, बाकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। साल 2010 में दूल्हा मिल गया के बाद फरदीन खान अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरदीन खान का वजन अचानक बढ़ गया और इस चक्कर में उनके पास फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए। यहां तक कि फरदीन खान सार्वजनिक रूप से भी कम ही नजर आए।

Fardeen Khan Birthday: Know About Famous Actor career Movie Ott Series and family
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan

साल 2024 में कमबैक
बीता वर्ष फरदीन खान के लिए काफी खास रहा। उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया और फिर धांसू अंदाज में कमबैक किया। फरदीन खान ने कसरत और डाइट के जरिए कई किलो वजन कम कर अपनी फिटनेस से सभी को चौंका दिया। बेशक बड़े परदे पर उनका रंग नहीं जमा। मगर, दूसरी पारी उन्होंने ओटीटी पर शानदार अंदाज में शुरू की। फरदीन खान ने संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी डेब्यू किया और उनका किरदार काफी पसंद किया गया। उन्होंने वली मोहम्मद का किरदार अदा किया। इसके अलावा उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खेल खेल में' भी देखा गया। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। वर्क फ्रंट की बात करें तो फरदीन अब 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed