फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar Says He Wanted To Assist Legendary Guru Dutt And Become Director

Javed Akhtar: शुरुआती दौर में निर्देशक बनना चाहते थे जावेद अख्तर, गुरु दत्त के असिस्टेंट बनने की रही ख्वाहिश

Thu, 07 Aug 2025 01:03 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 07 Aug 2025 01:03 AM IST
सार

बॉलीवुड के मश्हूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वह दिवंगत अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त के साथ काम करना चाहते थे। वह उनके असिस्टेंट बनना चाहते थे। 

विज्ञापन
Javed Akhtar Says He Wanted To Assist Legendary Guru Dutt And Become Director
दिवंगत अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त, गीतकार जावेद अख्तर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बुधवार रात को मुंबई में गुरु दत्त का शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गुरु दत्त को श्रद्धांजलि देने के लिए एक खास सेशन भी रखा गया। इस इवेंट में जावेद अख्तर भी शामिल हुए। इस मौके पर ही जावेद अख्तर ने बताया कि वह गुरु दत्त के साथ काम करना चाहते थे लेकिन यह सपना अधूरा ही रह गया। 

विज्ञापन

जावेद अख्तर का सपना क्यों रह गया अधूरा 
कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने कहा, ‘मैंने सोचा था ग्रेजुएशन करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में जाऊंगा और कुछ साल गुरु दत्त के साथ काम करूंगा और फिर निर्देशक बन जाऊंगा। जब हम 18 साल के होते हैं तो कई चीजें आसान होती हैं, इसलिए मैंने यही फैसला किया था। लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि मैं 1964 में 4 अक्टूबर को बॉम्बे (मुंबई) आया और 10 अक्टूबर को गुरु दत्त का निधन हो गया। मैं उन्हें कभी नहीं देख पाया।’ 

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘मैंने सचमुच सोचा था कि जब मैं बंबई (मुंबई) जाऊंगा तो किसी तरह गुरु दत्त के साथ काम करने का रास्ता निकाल लूंगा क्योंकि साहिर (कवि साहिर लुधियानवी) साहब, गुरु दत्त के अच्छे दोस्त थे और उन्होंने 'प्यासा' के लिए गीत लिखे थे। मुझे लगा कि यह जुड़ाव काम करेगा। मैंने सोचा था कि मैं कुछ समय के लिए उनकी मददग करूंगा लेकिन यह बात संभव न हो सकी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: दिलजीत दोसांझ विवाद पर आखिर यह क्या बोल गए जावेद अख्तर, कहा- ‘हिंदुस्तानियों का ही पैसा...' 

कॉलेज के दिनों में ही गुरु दत्त से प्रभावित हुए 
जावेद अख्तर बताते हैं कि वह कॉलेज के दिनों में ही गुरु दत्त साहब से प्रभावित थे। वह कहते हैं, ‘मैं अपने कॉलेज के दिनों में गुरु दत्त से बहुत प्रभावित था। जब मैं 17 या 18 साल का था, तो मैं कुछ सुपरस्टार्स की फिल्में देखने से मना कर देता था क्योंकि मुझे लगता था कि वे बुरे एक्टर हैं। इसके बाद मेरे पास बहु कम ऑप्शन बचते थे। ऐसे में गुरु दत्त साहब का मुझ पर गहरा असर हुआ। हमारे पास महबूब खान, बिमल रॉय जैसे महान निर्देशक थे, लेकिन गुरु दत्त पहले व्यक्ति थे जो सीन्स के जरिए अपनी बात रखते थे।' 


जावेद अख्तर आगे कहते हैं, ‘ऐसे कई निर्देशक थे जो अच्छी एक्टिंग कर सकते थे, सही लोकेशन पर शूटिंग कर सकते थे, फिल्म में सही माहौल बना सकते थे और अच्छी तरह से लिखी गई फिल्में बना सकते थे, लेकिन सीन्स के जरिए बात करना हमें गुरु दत्त ने सिखाया था।’ 

ये लोग भी कार्यक्रम में हुए शामिल 
जावेद अख्तर के अलावा गुरु दत्त के शताब्दी समारोह में सुधीर मिश्रा, हंसल मेहता और आर. बाल्की जैसे और फिल्म मेकर्स भी शामिल हुए। फिल्म क्रिटिक-राइटर भावना सोमैया भी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। सभी ने गुरु दत्त को याद किया, उनके निर्देशन, अभिनय को लेकर लंबी बातचीत की। यह कार्यक्रम ‘प्यासा’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ खत्म हुआ। इस स्क्रीनिंग में गुरु दत्त के परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिनमें उनकी पोतियां गौरी और करुणा दत्त, दिवंगत एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे नासिर, फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा, एक्टर अक्षय ओबेरॉय भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed