फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar defamation case: Kangana Ranaut urges Mumbai court to record sister Rangoli Chandel statement

Javed Akhtar defamation case: कंगना रणौत ने अदालत से लगाई गुहार, बोलीं- मेरी बहन का बयान...

Sat, 30 Jul 2022 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Jul 2022 11:38 AM IST
सार

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं, मगर इस बार वजह कोई बयान या फिल्म नहीं है, बल्कि वजह है अदालत के सामने लगाई गई उनकी गुहार। दरअसल कंगना रणौत ने मुंबई की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
Javed Akhtar defamation case: Kangana Ranaut urges Mumbai court to record sister Rangoli Chandel statement
कंगना रणौत-जावेद अख्तर-रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं, मगर इस बार वजह कोई बयान या फिल्म नहीं है, बल्कि वजह है अदालत के सामने लगाई गई उनकी गुहार। दरअसल कंगना रणौत ने मुंबई की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेत्री ने अदालत से अपनी बहन रंगोली चंदेल का बयान दर्ज करने की गुहार लगाई है। उन्होंने अदालत से यह अनुरोध गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर किए गए मानहानि केस के संदर्भ में किया है। 

विज्ञापन

11 अगस्त को आदेश!
बता दें कि कंगना ने शुक्रवार को अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर आर खान के सामने यह आवेदन किया है। अदालत इस मामले में आगामी 11 अगस्त को आदेश देगी। बता दें कि पिछले महीने कंगना मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष अदालत में पेश हुई थीं और उन्हें इस मामले में दोषी नहीं ठहराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
गौरतलब है कि नवंबर 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के खिलाफ मानहानि मुकदमा दर्ज कराया था। जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में एक टीवी इंटरव्यू में अभिनेत्री पर उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान देने का गंभीर आरोप लगाया था। दर्ज कराई गई इस शिकायत में जावेद द्वारा कहा गया था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा  को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही जावेद ने यह भी दावा किया था कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में एक कटोरी का जिक्र करते हुए कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उनका नाम घसीटा था। इसके चलते ही कंगना लगातार कोर्ट के चक्कर काट रही हैं।

विज्ञापन

कंगना ने भी कराई जवाबी शिकायत
कंगना रणौत ने भी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में जावेद अख्तर के खिलाफ कथित 'जबरन वसूली और आपराधिक धमकी' की जवाबी शिकायत दर्ज की थी। अभिनेत्री ने जावेद अख्तर के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि एक को-स्टार के साथ उनके सार्वजनिक विवाद के बाद गीतकार ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 'दुर्भावनापूर्ण और गलत इरादों के साथ अपने घर बुलाया और फिर उन्हें आपराधिक रूप से धमकाया और डराया।' रणौत की शिकायत के अनुसार, अख्तर ने उन्हें अपने को-स्टार से लिखित में माफी मांगने के लिए मजबूर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed