फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   janhvi kapoor sidharth malhotra seeks blessings of shirdi sai baba temlpe before releasing of param sundari

Param Sundari: 'परम सुंदरी' की रिलीज से पहले जान्हवी और सिद्धार्थ ने किए साईं बाबा के दर्शन, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 27 Aug 2025 08:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 27 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

Shirdi Sainath Temple: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' की रिलीज से पहले किए शिरडी साईं बाबा के दर्शन और लिया आशीर्वाद। जान्हवी और सिद्धार्थ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
janhvi kapoor sidharth malhotra seeks blessings of shirdi sai baba temlpe before releasing of param sundari
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले जान्हवी और सिद्धार्थ ने शिरडी साईं बाबा के दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इन दोनों का यह वीडियो अब फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स साईं बाबा के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जान्हवी ने व्हाइट सूट पहना हुआ है, जिस पर प्रिंटेड फूलों का काम साफ दिखाई दे रहा है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा लाइट ब्लू रंग के कुर्ते में बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। दोनों स्टार्स अपनी फिल्म 'परम सुंदरी' की रिलीज से पहले शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सिद्धार्थ और जान्हवी का यह खास वीडियो यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'ऊं साई राम', एक और यूजर ने लिखा, 'आश्चर्यजनक', एक और यूजर ने लिखा, 'शिरडी साईं नाथ महाराज की जय' तो वहीं कुछ यूजर्स ने जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस वीडियो पर लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं।
विज्ञापन

परम सुंदरी
जान्हवी और सिद्धार्थ फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है। इस फिल्म के गाने पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: फैन से गिफ्ट लेने से पहले विक्की कौशल ने उतारे जूते, तारीफ में बोले यूजर्स- इसे कहते हैं संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed