फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi kapoor Sidharth malhotra chemistry wins over rain in Bheegi Saree Song of Param Sundari

Bheegi Saree Song: 'परम सुंदरी' का गाना 'भीगी साड़ी' हुआ रिलीज, दिखी जान्हवी-सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री

Fri, 08 Aug 2025 02:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 08 Aug 2025 02:46 PM IST
सार

Param Sundari Janhvi kapoor Sidharth Malhotra Chemistry: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' का मानसून गीत 'भीगी साड़ी' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। 'परम सुंदरी' के इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। 
 

विज्ञापन
Janhvi kapoor Sidharth malhotra chemistry wins over rain in Bheegi Saree Song of Param Sundari
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' का आइकॉनिक रेन सीक्वेंस सॉन्ग 'भीगी साड़ी' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में जान्हवी और सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। 'भीगी साड़ी' से अदनान सामी की बॉलीवुड संगीत में वापसी हो रही है।
विज्ञापन

 

परम सुंदरी का गाना 'भीगी साड़ी' हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' का नया गाना 'भीगी साड़ी' रिलीज हो गया है। इस गाने में श्रेया घोषाल की आवाज और अदनान सामी की संगीत में वापसी है। सचिन-जिगर ने संगीत दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं। यह गाना बॉलीवुड के क्लासिक बारिश वाले सीन की याद दिलाता है, जिसमें जान्हवी सफेद साड़ी और सिद्धार्थ सूती कमीज में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और डांस इस गाने को खास बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म निर्माताओं का पोस्ट
आज निर्माताओं ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का गाना 'भीगी साड़ी' शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'अदनान सामी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। प्यार और जुनून से भरपूर, अदनान सामी की आवाज में पेश है #BheegiSaree। भीगी साड़ी गाना अब रिलीज हो गया है। साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी - #परमसुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Universal Music India (@universalmusicindia)


विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
इस गाने में जान्हवी और सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा, 'बहुत सुन्दर और अद्भुत गीत', एक फैन ने लिखा, 'बहुत हॉट', एक और फैन ने लिखा, 'OMG', एक और फैन ने लिखा, 'क्या गाना है', वहीं कुछ फैंस लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: The Paradise: 'द पैराडाइज' में नानी निभाएंगे जदाल का किरदार, फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed