फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   janhvi kapoor reveals boney kapoor wants same qualities in his son in law as him

Janhvi Kapoor: जान्हवी के लिए दूल्हा तलाश रहे बोनी कपूर? लड़के में होनी चाहिए ये खूबियां

Wed, 27 Jul 2022 08:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Jul 2022 08:24 PM IST
सार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर कम समय में ही अलग पहचान बनाई है। उनके पिता और फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर भी बेटी की इस कामयाबी पर बेहद खुश होते हैं। मगर, हर माता-पिता बेटी की शादी का सपना भी संजोते हैं। इसी तरह बोनी कपूर के भी अपनी बेटियों जान्हवी और खुशी की शादी को लेकर कुछ सपने हैं।

विज्ञापन
janhvi kapoor reveals boney kapoor wants same qualities in his son in law as him
जान्हवी कपूर-बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर कम समय में ही अलग पहचान बनाई है। उनके पिता और फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर भी बेटी की इस कामयाबी पर बेहद खुश होते हैं। मगर, हर माता-पिता बेटी की शादी का सपना भी संजोते हैं। इसी तरह बोनी कपूर के भी अपनी बेटियों जान्हवी और खुशी की शादी को लेकर कुछ सपने हैं। हालांकि, वह फिलहाल अपनी बेटियों की शादी नहीं कर रहे हैं, लेकिन दामाद में क्या खूबियां होनी चाहिए, यह उन्होंने सोच रखा है। इस बात का खुलासा खुद जान्हवी कपूर ने किया है। 

विज्ञापन

होनी चाहिए यह खूबी
हाल ही में एक बातचीत के दौरान जान्हवी कपूर ने बताया कि उनके पिता बोनी कपूर उनके लिए कैसा पति चाहते हैं?  दरअसल बोनी कपूर चाहते हैं कि जान्हवी को उनसे भी लंबा पति मिले। जान्हवी का कहना है, 'पापा की बस यही ख्वाहिश है। उन्हें किसी और चीज से फर्क नहीं पड़ता है। वह कहते हैं कि जान्हवी का होने वाला पति मेरे जितना लंबा होना चाहिए और  मेरे पापा की हाइट 6'1 है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी दुनिया घुमाना चाहते हैं
इसके अलावा जान्हवी कपूर ने यह भी बताया है उनके पिता चाहते हैं कि वह और खुशी शादी से पहले पूरी दुनिया घूमें। जान्हवी ने कहा, 'पापा मुझसे और खुशी से कहते हैं कि तुम्हारी शादी से पहले मैं चाहता हूं कि तुम दोनों दुनिया घूम लो, ताकि जाकर अपने पति को बता सको कि तुमसे शादी करने से पहले मेरे पिता ने मुझे पूरी दुनिया घुमाया है।' जान्हवी ने आगे कहा कि मुझे अब एहसास होता है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिस व्यक्ति से भी हम शादी करें, वह मेरे और खुशी के साथ भी वैसा ही व्यवहार करे, जैसा पापा करते हैं। 

विज्ञापन

बेटियों के साथ है अच्छी बॉन्डिंग
बता दें कि जान्हवी कपूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं। जान्हवी कपूर की एक छोटी बहन खुशी कपूर हैं, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जान्हवी कपूर और खुशी के साथ बोनी कपूर की काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed