फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi kapoor and khushi kapoor share photos of sridevi on her birth anniversary says miss you mom

यादें: श्रीदेवी के जन्मदिन पर जान्हवी और खुशी ने साझा कीं तस्वीरें, बोलीं- आप हर दिन याद आती हैं मां

Fri, 13 Aug 2021 08:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 13 Aug 2021 08:29 PM IST
सार

  • श्रीदेवी के जन्मदिन पर जान्हवी और खुशी ने साझा कीं तस्वीरें
  • जान्हवी ने मां को दी जन्मदिन की बधाई
  • खुशी कपूर ने साझा की अनदेखी तस्वीर

विज्ञापन
Janhvi kapoor and khushi kapoor share photos of sridevi on her birth anniversary says miss you mom
श्रीदेवी, जान्हवी कपूर, बोनी कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी का आज 58वां जन्मदिन है। श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन अपने बेटियों के दिलों में वो हमेशा रहेंगी। उनके जन्मदिवस के मौके पर जान्हवी कपूर ने एक तस्वीर साझा कर काफी भावुक बातें लिखीं। इस तस्वीर में नन्ही से जान्हवी श्रीदेवी की गोद में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए जान्हवी ने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपको मां। मैं आपको बहुत याद करती हूं। सब कुछ आपके लिए ही है, हमेशा हर दिन, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं'। उनके इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन


खुशी कपूर ने साझा की अनदेखी तस्वीर

बता दें कि श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी मां के जन्मदिन पर खास तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया। खुशी ने श्रीदेवी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी और बोनी कपूर दोनों का ही चेहरा नजर नहीं आ रहा लेकिन तस्वीर से पता चल रहा है कि वो दोनों ही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए खुशी ने लिखा- आपको हर दिन याद करती हूं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Janhvi kapoor and khushi kapoor share photos of sridevi on her birth anniversary says miss you mom
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि श्रीदेवी की दोनों बेटियां ही अपनी मां के बहुत करीब थीं। श्रीदेवी जान्हवी को फिल्मों में काम करते देखना चाहती थीं लेकिन अपनी बेटी की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया था। जान्हवी भी अपनी मां को आखिरी बार नहीं देख पाई थीं। इस बात का उन्हें बहुत अफसोस हुआ था।

Janhvi kapoor and khushi kapoor share photos of sridevi on her birth anniversary says miss you mom
मां श्रीदेवी के साथ जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी अक्सर कई मौकों पर श्रीदेवी को याद करती हैं और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार भी लुटाते हैं। बता दें कि जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो 'रूही' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed