फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jamie Foxx and Katie Holmes break up after six years dating

जेमी फॉक्स और केटी होम्स का हुआ ब्रेकअप, छह साल से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट

Tue, 20 Aug 2019 02:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 20 Aug 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Jamie Foxx and Katie Holmes break up after six years dating
Jamie Foxx and Katie - फोटो : social media
हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर कपल जेमी फॉक्स और केटी होम्स का ब्रेकअप इस साल मई में हो गया था, इसका खुलासा अब हुआ है। ये दोनों 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के मुताबिक इन दोनों ने आगे का रिश्ता ठीक से न चलने की वजह से ब्रेकअप किया है। केटी होम्स अभिनेता टॉम क्रूज की पूर्व पत्नी भी हैं। उन्होंने टॉम क्रूज से साल 2006 में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद ही इन दोनों ने तलाक ले लिया था।
विज्ञापन


पढ़ें: अपनी ही हीरोइन के प्यार में पड़ा ये सुपरस्टार, बनाना चाहता है चौथी बीवी
विज्ञापन


खबरों के अनुसार तलाक के बाद केटी होम्स की अभिनेता जेमी फॉक्स से पहली मुलाकात साल 2013 में हुई। इसके बाद इन दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। जेमी फॉक्स और केटी होम्स को हमेशा साथ देखा जाता था, जिसके बाद इन दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि जेमी फॉक्स और केटी होम्स ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते का इजहार नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed