फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaideep Ahlawat Joins Ajay Devgn Starrer Drishyam 3 After Exit Of Akshaye Khanna According To Report

अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद ‘दृश्यम 3’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! कहानी में लाएगा नया मोड़

Sat, 27 Dec 2025 09:27 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 27 Dec 2025 09:27 AM IST
सार

Drishyam 3 Casting Update: ‘दृश्यम 3’ की घोषणा के बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है। जानिए इस एक्टर के बारे में…

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat Joins Ajay Devgn Starrer Drishyam 3 After Exit Of Akshaye Khanna According To Report
दृश्यम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@starstudio18

विस्तार

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में आने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ की घोषणा की, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया है कि ये क्राइम-थ्रिलर एक बार फिर लौट रही है। फिल्म 2 अक्तूबर 2026 को रिलीज होनी है। हालांकि, फिल्म की कास्ट को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बीते दिनों खबरें आईं कि अक्षय खन्ना फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है। जानिए कौन है ये एक्टर…

विज्ञापन

जयदीप अहलावत की हुई एंट्री
अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने की चर्चाओं के बीच अब ऐसी चर्चाएं हैं कि ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है। जयदीप अहलावत इस क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में पहली बार शामिल हुए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने जयदीप अहलावत को फिल्म में कास्ट किया है। पिंकविला की मानें तो ‘जयदीप अहलावत जनवरी 2026 में ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्हें एक महत्वपूर्ण और बेहद रोमांचक भूमिका के लिए चुना गया है, जो कहानी में एक नया मोड़ लाएगी।’

विज्ञापन

मेकर्स ने नहीं की पुष्टि
जयदीप अहलावत की एंट्री की पुष्टि अभी मेकर्स की ओर से नहीं की गई है। वहीं अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने की भी चर्चाओं पर अब तक मेकर्स की ओर से कुछ भी रिएक्ट नहीं किया गया है। यानी कहीं न कहीं अभी तक ये दोनों ही बातें रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। अब देखना ये है कि मेकर्स फिल्म की कास्ट के बारे में कब तक कोई जानकारी सामने लाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat Joins Ajay Devgn Starrer Drishyam 3 After Exit Of Akshaye Khanna According To Report
दृश्यम - फोटो : यूट्यूब

विजय सालगांवकर बनकर लौटेंगे अजय
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका निभाएंगे। जो अपनी फैमिली के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इसके अलावा तीसरे पार्ट में भी तब्बू आईजी मीरा देशमुख के रूप में वापसी कर रही हैं और दोनों किरदारों के बीच चल रहे गहन मनोवैज्ञानिक टकराव को जारी रखेंगी। पिछली फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया है और एक्टिंग की भी तारीफ हुई है। तीसरे पार्ट में कहानी वहीं से आगे बढ़ने की उम्मीद है, जहां पर पिछले पार्ट में खत्म हुई थी।

हिंदी में 2015 से हुई ‘दृश्यम’ की शुरुआत
दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित और एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित एक मलयालम क्राइम थ्रिलर के रूप में हुई थी, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। इसका हिंदी रूपांतरण 2015 में रिलीज हुआ। इसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया। पहली फिल्म की सफलता के बाद साल 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘दृश्यम 2’ के नाम से आया। ये भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed