{"_id":"5dfc440b8ebc3e87b3689447","slug":"jai-mummy-di-new-song-lamborghini-will-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरहिट गाना 'लैंबॉर्गिनी’ अब दिखेगा बड़े परदे पर, 'जय मम्मी दी' के निर्माताओं ने दिया ग्रीन सिगनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरहिट गाना 'लैंबॉर्गिनी’ अब दिखेगा बड़े परदे पर, 'जय मम्मी दी' के निर्माताओं ने दिया ग्रीन सिगनल
Fri, 20 Dec 2019 09:16 AM IST
shrilata biswas
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Jai Mummy Di
- फोटो : Social Media
निर्माता लव रंजन की नए साल में रिलीज होने वाली फिल्म जय मम्मी दी के निर्माता अपनी फिल्म के लिए अब एक नया मसाला लेकर आ रहे हैं। चार्टबस्टर गाने 'लैंबोर्गिनी' के एक नए संस्करण के सथ फिल्म में शामिल करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि लैंबॉर्गिनी गाने के ओरीजिनल ट्रैक को हाल ही में फिल्म की टीम ने कई कई बार सुना और इसकी लोकप्रियता को लेकर काफी रिसर्च भी की गई। अब ये गाना फिल्म जय मम्मी दी के लीड कलाकारों सनी सिंह और सोनाली सैगल पर फिल्माया जा रहा है। इस रीक्रिएशन में मूल धुन को एक लोक गीत में ढाला गया है और इसके बोल भी नए सिरे से लिखे गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गाने का यह नया वर्जन हिट संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है और इसे नेहा कक्कड़ और जस्सी गिल ने अपनी आवाजें जी हैं। गीतकार कुमार के लिए इस गाने का वीडियो अरविंद खैरा ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
कटरीना ने थामा ग्रामीण महिलाओं का हाथ, नए ब्यूटी प्रोडक्ट के मुनाफे से मिलेगा लोगों को रोजगार