{"_id":"5cdebda0bdec22074909fd8f","slug":"jacqueline-fernandez-will-play-serial-killer-before-kick-2-in-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक 2 से पहले जैकलीन दिखेंगी इस खतरनाक किरदार में, ऐसा करने वाली पहली ए लिस्टर हीरोइन बनीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किक 2 से पहले जैकलीन दिखेंगी इस खतरनाक किरदार में, ऐसा करने वाली पहली ए लिस्टर हीरोइन बनीं
Fri, 17 May 2019 07:26 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 17 May 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez
- फोटो : file photo
रेस सीरीज की तीनों फिल्मों में नजर आईं जैकलीन फर्नांडीस के करियर ने फिर एक बार रफ्तार पकड़ ली है। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म किक की सीक्वेल के लिए उनका नाम फाइनल हो चुका है और अब वह डिजिटल दुनिया में भी एक फिल्म के जरिए कदम रखने जा रही हैं।
33 साल की श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन हिट फ्रेंचाइजी फिल्मों का जाना माना चेहरा रही हैं। रेस और किक के अलावा वह हाउसफुल सीरीज की पिछली तीनों फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पिछले साल रिलीज हुई बागी 2 में भी वह एक खास भूमिका में थीं। जैकलीन की करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ बन रही फिल्म ड्राइव भी रिलीज की तैयारी में है।
जैकलीन पिछले हफ्ते फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के दफ्तर में कई बार नजर आईं। तभी से ये अनुमान लगाया जा रहा था कि उनके नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान कभी भी हो सकता है। अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैकलीन एक ओरीजनल वेब फिल्म में काम करने को तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इस वेब सीरीज में जैकलीन फर्नांडीस का किरदार बहुत ही खतरनाक है और ये किरदार एक सीरियल किलर का है। ओटीटी स्पेस में हिंदी सिनेमा के तमाम प्रमुख कलाकार जैसे सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी आदि पहले से काम कर रहे हैं। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की पहली कतार की अभिनेत्रियों में से किसी ओटीटी फिल्म में कदम रखने वाली जैकलीन पहली हीरोइन बन गई हैं।