सलमान ने इस हीरोइन को अपनी फिल्म से निकलवा दिया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक जैकलीन फर्नांडिस ने इन दिनों सलमान खान से अपने रिश्ते बिगाड़ लिए हैं। काफी समय तक एक दूसरे के काफी करीब रहने के बाद अब दोनों के रिश्ते की बीच दरार आने की खबरें हैं।
हाल ही दुबई में हुए अरब इंडो बॉलीवुड अवॉर्ड शो के दौरान इसका खुलासा हुआ है। यहां सलमान खान की सुपरहिट फिल्म किक के निर्माता साजिद नाडियावाला ने इसके सीक्वल को लेकर बातचीत की।
सूत्रों के मुताबिक वहां सलमान ने मजाकिया लहजे में ही सही पर जैकलीन को लेकर बड़ा बयान दे दिया। गौरतलब है कि सलमान पहले जैकलीन को बहुत मानते थे, उन्हें कई मौकों पर जैक की तारीफ करते सुना गया था।
सलमान बताया, क्यों जैक को किक आउट किया गया
दुबई में पत्रकारों के सवाल पर सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनके और जैकलीन के बीच संबध मधुर नहीं है। इसलिए किक 2 से उन्हें आउट कर दिया गया है।
बी-टाउन की खबरों के मानें तो जब हिट रन फैसले के मामले में सलमान मुश्किल की घड़ी में थे तो जैकलीन उनसे मिलने उनके घर नहीं पहुंची। तभी सलमान खान ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी है।
बल्कि यहां तक कहा जा रहा है कि जब सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री का तांता लग गया था वहीं जैकलीन अपने घर पर आराम फरमा रहीं थी जिसके चलते उन्हे किक 2 से हाथ धोना पड़ा।