फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline Fernandez gets trolled on social media after fans watch the video

Jacqueline Fernandez: इवेंट में बन-ठनकर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीस, देख यूजर्स बोले- मुझे लगा यह जेल में है

Sat, 15 Oct 2022 08:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 15 Oct 2022 08:56 PM IST
सार

जैकलीन फर्नांडीस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी अदाएं दिखा रही हैं। हालांकि, लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez gets trolled on social media after fans watch the video
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। अभिनेत्री का नाम सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है, जिसके बाद से ही वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। एक बार फिर अभिनेत्री लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर जैकलीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसे देखने के बाद यूजर्स उनकी क्लास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

 

सामने आया वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें जैकलीन पीले रंग की साड़ी में काफी हॉट लग रही हैं, जिसके बॉर्डर पर हल्का वर्क किया है। इस सिंपल साड़ी के साथ जैकलीन ने सिंपल ब्लाउज पेयर किया है, जो उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। जैकलीन अपने ओवरऑल लुक में काफी हॉट लग रही हैं। लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग में नाम आने की वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर इस लुक में भी ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सुकेश के पैसे खत्म हो गए इंडिया में।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'काले धन वाली सफेद हीरोइन'। दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने ताने मारते हुए लिखा, 'थैंक्स टू सुकेश फॉर ऑल दिस'। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जैकलीन की जमकर क्लास लगाते नजर आए है। इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'इसे वापस भेज दो श्रीलंका।' एक यूजर तो काफी आगे निकल गया। उन्होंने लिखा, 'मुझे लगा ये जेल में है'।

विज्ञापन

बता दें कि जैकलीन पर 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के साथ संबंध के आरोप है। दावा है कि सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। इसी वजह से बीते दिनों अभिनेत्री से लंबी पूछताछ भी चली। जैकलीन से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने पूछताछ की थी। वहीं, अभिनेत्री के वर्क फ्रंट पर एक नजर डाले तो जैकलीन अक्षय कुमार के साथ 'राम सेतु' में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed