डेटिंग ऐप पर नजर आए जैकी भगनानी? ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान के बाद स्क्रीनशॉट ने मचाई हलचल; फैंस हुए हैरान
Jackky Bhagnani: एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। दावा किया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद जैकी किसी डेटिंग ऐप पर मौजूद हैं।
स्क्रीनशॉट ने बढ़ाई हलचल
दरअसल, एक रेडिट यूजर ने एक यूट्यूबर के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कहा गया कि जैकी भगनानी का अकाउंट ‘राया’ नाम के एक एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप पर है। इस स्क्रीनशॉट में ‘जैकी’ नाम की प्रोफाइल दिख रही है, जिसके बायो में ‘Actor/Peoducer’ लिखा हुआ है। लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम बताई गई है। हालांकि कई लोगों ने ‘प्रोड्यूसर’ की स्पेलिंग में गलती भी नोटिस की।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह प्रोफाइल असली है या नहीं, लेकिन ‘राया’ ऐप को लेकर चर्चा जरूर तेज हो गई है। आपको बता दें कि ‘राया’ कोई आम डेटिंग ऐप नहीं है। यह एक एक्सक्लूसिव, मेंबरशिप बेस्ड ऐप है, जिसे खास तौर पर सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए जाना जाता है। इसमें जुड़ने के लिए पहले अप्लाई करना पड़ता है और फिर उसे रिव्यू के बाद ही मंजूरी मिलती है।
‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान से भी बटोरी थी सुर्खियां
जैकी भगनानी इससे पहले अपने एक बयान को लेकर भी खबरों में आए थे। अप्रैल में उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा था, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह से सिचुएशनशिप में हैं। हम एक-दूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं, क्योंकि हम शादीशुदा हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैं उनसे किसी भी चीज के बारे में खुलकर बात कर सकता हूं।’
बयान पर रकुल की सफाई
इस बयान के बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि बाद में रकुल प्रीत सिंह ने सफाई दी थी कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ‘हम आज हंस रहे थे कि कैसे एक घंटे की बातचीत में से एक लाइन को हेडलाइन बना दिया जाता है। यह मजेदार है… लेकिन हमेशा नहीं। संदर्भ बहुत मायने रखता है। बातचीत को क्लिकबेट बनाने से बेहतर तरीके से समझना चाहिए।’
ये भी पढ़ें- ‘आज के शोज से अलग…’, ‘बिग बॉस’ और ‘लॉक अप’ से ‘अलायंस’ की तुलना होने पर बोले कुणाल खेमू, बताया क्यों बने होस्ट
अब इस नए स्क्रीनशॉट के सामने आने के बाद एक बार फिर जैकी भगनानी चर्चा में हैं, लेकिन सच्चाई क्या है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।