फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff The Great Grand Superhero to be released on May 29

'फटा पोस्टर निकला...', दादा के रोल में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, जानें कब रिलीज होगी 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'?

Fri, 08 May 2026 02:21 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 08 May 2026 02:21 PM IST
सार

The Great Grand Superhero Release Date: दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की नई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक सुपरहीरो दादा के किरदार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Jackie Shroff The Great Grand Superhero to be released on May 29
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जैकी श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में जैकी एक सुपरहीरो दादा की भूमिका निभा रहे हैं। जानें कब रिलीज होगी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'?

विज्ञापन

जानें कब रिलीज होगी 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'?
आज जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। इस फिल्म में जैकी एक सुपरहीरो दादा की भूमिका में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ जानकारी दी है कि 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' फिल्म इस साल 29 मई को रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)




'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। इसमें प्रतीक, स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दासानी, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले और कई कलाकार भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का टीजर
एक महीने पहले फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। टीजर में दिखाया गया कि एक बच्चे की कल्पना कैसे दादा-पोते के रिश्ते को एलियंस के साथ रोमांचक एडवेंचर में बदल देती है।

विज्ञापन

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' को लेकर जैकी की राय
एएनआई के अनुसार, जैकी श्रॉफ ने कहा, 'इस फिल्म के जरिए हम हर बच्चे के सपने को पूरा कर रहे हैं। अगर आपका दिल हमेशा जवान रहे और 90 साल की उम्र में भी हिम्मत बनी रहे, तो यही आपको सुपरहीरो बनाता है। बच्चों के सपनों को हमेशा सबसे पहले जगह देनी चाहिए।'


यह भी पढ़ें: 'कृष्णावतारम' पर यूजर्स ने दिए अपनी प्रतिक्रिया, बोले- 'यह रामायण निर्माताओं के लिए एक सीख है'...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed