फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff Starrer THE GREAT GRAND SUPERHERO And Patralekha’s HEER SARA AUR PONDICHERRY Trailer Release

दो फिल्मों के ट्रेलर हुए रिलीज, जानें ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ और ‘हीर सारा और पुदुचेरी’ की क्या है कहानी?

Tue, 12 May 2026 02:25 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 12 May 2026 02:25 PM IST
सार

Trailer Release: एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली दो हिंदी फिल्मों के ट्रेलर भी एक साथ एक ही दिन रिलीज हुए हैं। एक फिल्म में जहां जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दूसरी फिल्म पत्रलेखा के कंधों पर टिकी है। जानिए दोनों ट्रेलर में क्या कुछ है खास…

विज्ञापन
Jackie Shroff Starrer THE GREAT GRAND SUPERHERO And Patralekha’s HEER SARA AUR PONDICHERRY Trailer Release
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो और हीर सारा और पुदुचेरी के ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

जैकी श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ और पत्रलेखा व मानवी गगरू स्टारर ‘हीर सारा और पुदुचेरी’ के ट्रेलर आज रिलीज हुए हैं। एक साथ दो फिल्मों के ट्रेलर सामने आए हैं। दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है। जानते हैं कैसे हैं ट्रेलर और कब रिलीज होंगी ये फिल्में?

विज्ञापन

Jackie Shroff Starrer THE GREAT GRAND SUPERHERO And Patralekha’s HEER SARA AUR PONDICHERRY Trailer Release
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कैसा है ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर?
जैकी श्रॉफ की प्रमुख भूमिका वाली ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ एक कॉमेडी फिल्म है, जो मुख्यत: बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ट्रेलर में दिखता है कि एक बच्चे अपने दादा जी को सुपरहीरो बताता है। वो अपने दोस्तों में अपने दादा जी की झूठी सुपरहीरो वाली कहानियां सुनाता रहता है। कभी समाज की रक्षा करने की, तो कभी एलियंस से दादा जी के लड़ाई लड़ने की।

हालांकि, उसकी बातों पर उसके दोस्तों को शक होने लगता है, फिर वो दादा जी से अपने सामने कुछ सुपरहीरो वाला करने को कहते हैं। हालांकि, दादा जी असल में बुजुर्ग और कमजोर व्यक्ति हैं।

क्या दादा जी वाकई बच्चों को कोई सुपरहीरो वाली शक्तियां दिखा पाते हैं और क्या वाकई में एलियन धरती पर आते हैं और दादा जी उनका सामना करते हैं? ये सब फिल्म देखने पर पता चलेगा। मनीष सैनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jackie Shroff Starrer THE GREAT GRAND SUPERHERO And Patralekha’s HEER SARA AUR PONDICHERRY Trailer Release
हीर सारा और पुदुचेरी ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘हीर सारा और पुदुचेरी’ के ट्रेलर में क्या है खास?
इसके अलावा राजकुमार राव की पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा और ओटीटी स्टार मानवी गुर्गू की आगामी फिल्म ‘हीर सारा और पुदुचेरी’ का ट्रेलर भी आज रिलीज हुआ है। जैसा कि नाम से ही मालूम पड़ता है कि यह एक रोड ट्रिप जर्नी वाली फिल्म है।

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि दो लड़कियां जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं। अचानक सोलो बाइक ट्रिप पर पुदुचेरी के लिए निकल पड़ती हैं। दोनों पहले से एक-दूसरे को नहीं जानती हैं, लेकिन साथ में एक ही बाइक से ट्रिप पर निकलने से दोनों दोस्त बन जाती हैं।

एक ओर जहां वो ट्रिप पर एंजॉय करती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करती हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में अपनी अलग-अलग परेशानियां हैं, जिनकी भी झलक ट्रेलर में देखने को मिलती है।

कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पत्रलेखा और मानवी के अलावा श्वेता साल्वे, आरिफ जकारिया, निशांक नूर और बंटी चोपड़ा भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। ‘हीर सारा और पुदुचेरी’ भी 29 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed