फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie says Tiger dreamt of buying a house for Ayesha since his debut

जैकी श्रॉफ का खुलासा: इस वजह से टाइगर श्रॉफ ने मां के लिए खरीदा आलीशान घर, बोले- बेटे के काम की तारीफ करता हूं

Tue, 31 Aug 2021 05:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 31 Aug 2021 05:01 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी मां आयशा और पिता जैकी श्रॉफ के लिए नया घर खरीदा है। उन्होंने अपने परिवार के लिए 8बीएचके का आलीशान घर खरीदा है। जिसे लेकर उनका परिवार खुश है और पिता जैकी श्रॉफ ने इसे लेकर खुशी जताई है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बेटे के नये घर खरीदने की वजह बताई है। 

विज्ञापन
Jackie says Tiger dreamt of buying a house for Ayesha since his debut
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी मां आयशा और पिता जैकी श्रॉफ के लिए नया घर खरीदा है। उन्होंने अपने परिवार के लिए 8बीएचके का आलीशान घर खरीदा है। जिसे लेकर उनका परिवार खुश है और पिता जैकी श्रॉफ ने इसे लेकर खुशी जताई है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बेटे के नये घर खरीदने की वजह बताई है। 

विज्ञापन


टाइगर नये घर में  पिता जैकी श्रॉफ, मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ शिफ्ट भी हो चुके हैं। जैकी श्रॉफ का कहना है कि उनका बेटा टाइगर श्रॉफ हमेशा से ही अपनी मां आयशा के लिए नया घर खरीदना चाहता था। टाइगर हमेशा से ही मां आयशा के लिए आलीशान घर खरीदने का सपना देखते थे। अपने इसी सपने के पीछे दौड़ा करते थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-किस्से बॉलीवुड के: जब धर्मेंद्र ने दी शत्रुघ्न सिन्हा को शूट से पहले शराब पीने की सलाह, फिर ये हुआ...
विज्ञापन
विज्ञापन



जैकी श्रॉफ ने कहा कि बेटे का मां के लिए कुछ भी करना अद्भुत होता है। टाइगर के साथ भी ऐसा ही था और वह मां के लिए कुछ अद्भुत करना चाहता था। जैकी ने अपने बेटे को भावुक और प्यारा बताया है। जैकी ने कहा कि टाइगर को उनकी मां आयशा और उनकी दादी और नानी ने पाला है। उन्होंने कहा, इन तीनों देवियों ने ही टाइगर का पालन-पोषण किया। मैं तो काम के लिए हमेशा बाहर ही रहता था।


जैकी श्रॉफ ने बेटे के फिटनेस के प्रति समर्पण की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो बेटे के साथ कभी काम को लेकर बातें नहीं करते हैं। हम दोनों की मुलाकात सामान्य लोगों की तरह होती है। उन्होंने कहा, मैं कभी-कभी उसके काम की तारीफ करता हूं।वो आज जो कुछ भी है, मैं भगवान और उसके चाहने वालों का धन्यवाद करता हूं। आपको बता दें कि जैकी ने बेटे के नये घर में ज्यादा वक्त बीताना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-किस्से बॉलीवुड के: ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी, जिन्हें लग गई थी शराब- तंबाकू की बुरी लत, आखिरी शब्द थे 'मैं मरना नहीं चाहती'

जैकी की नई फिल्म 'द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11' आने वाली है। इसमें उन्होंने एक वॉर जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई है। उनकी यह फिल्म डच फिल्म ‘द इंटरव्यू’ की रीमेक है। इससे पहले जैकी ने आखिरी बार प्रभुदेवा की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ को अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। वो 33 साल चॉल में रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed