फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्से बॉलीवुड के: ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी, जिन्हें लग गई थी शराब- तंबाकू की बुरी लत, आखिरी शब्द थे 'मैं मरना नहीं चाहती'

Tue, 31 Aug 2021 01:14 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 31 Aug 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
actress Meena kumari love and personal life
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी का निजी जीवन भी ट्रेजेडी की ही तरह था। उनके बारे में कहा जाता है कि उनको शराब और टेलीफोनिक रोमांस की ऐसी लत थी कि वो रातों को जागा करती थीं और दिन में भी नहीं सोती थीं। शराब और तंबाकू ने आखिर में उनकी जान ही ले ली। मीना कुमारी को इस दुनिया से रुखसत हुए 49 साल हो गये हैं, लेकिन उनकी लाइफ के अनसुने किस्से आज भी सिनेमा प्रेेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है। फिल्म पाकीजा ने मीना कुमारी को सदा के लिए भारतीय सिनेमा में अमर कर दिया। कमाल अमरोही के साथ, मीना कुमारी के रोमांस के किस्सों का फिल्मी जगत में अलग ही तरह को रोमांच है। यह किस्से ऐसे हैं, जो सालों से सुनाये जा रहे हैं और आगे भी सालों तक सुनाये जाते रहेंगे।



मीना कुमारी ने पहले से ही शादीशुदा कमाल अमरोही से विवाह किया। 24 मई, 1952 को मीना कुमारी और कमाल अमरोही की शादी हुई लेकिन, उनका यह वैवाहिक रिश्ता बहुत ज्यादा नहीं टिका। कमाल और मीना कुमारी एक-दूसरे से बेपनाह प्यार करते थे। दरअसल,  गीतकार-पटकथा और संवाद लेखक एवं निर्माता कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को जिस फिल्म के लिए साइन किया, वो कभी नहीं बन पाई, पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार जरूर हो गया। दोनों ने छुपकर निकाह कर लिया। यह सुनकर कमाल की पत्नी महमूदी बेहद दुखी हुईं। दो पत्नियों के बीच फंसे कमाल ने परेशान होकर मीना कुमारी को तलाक दे दिया और बाद में अपने फैसले पर पछतावा होने पर फिर से निकाह किया। 

इसे भी पढ़ें-किस्से बॉलीवुड के: 1 रुपये महीने की नौकरी पर स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज कूपर, जमीन पर थे सोते

 

actress Meena kumari love and personal life
मीना कुमारी - फोटो : फाइल

दोनों के वैवाहिक जीवन में कुछ वक्त बाद ही दरार आ गई और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये। लेकिन मीना कुमारी उनके साथ काम करने के लिए हमेशा उपलब्ध थी। ये ही वजह है कि उन्होंने फिल्म 'पाकीज़ा' की शूटिंग पूरी करने का फैसला किया। मीना कुमारी अभिनेत्री के तौर पर भारतीय सिनेमा जगत में 32 सालों तक  छाई रहीं। वो बेहद भावुक थीं। कमाल से अलग होने के बाद धीरे-धीरे उन्होंने खुद को शराब में डुबो लिया।

actress Meena kumari love and personal life
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'साहब बीवी और गुलाम' ही वो फिल्म थी जिसके बाद मीना कुमारी शराब में डुबती गईं। मीना कुमारी पर किताब लिखने वाले पत्रकार विनोद मेहता ने अपनी किताब 'मीना कुमारी: द क्लासिक बायोग्राफी' में लिखा है कि मीना कुमारी को उनके डॉक्टर सईद टिमर्जा ने नींद की गोलियाें की जगह, रोज एक पेग ब्रांडी लेने की सलाह दी। ये सलाह इसलिए दी गई थी क्योंकि मीना कुमारी रातभर नहीं सोती थीं। उनका एक पैग कब ढेर सारे पैग में तब्दील हो जाते थे उनको भी नहीं पता चलता था। खुद कमाल अमरोही ने एक बार नौकरानी को गिलास को ब्रांडी से आधा भरते देखा, जो डॉक्टर की सलाह से भी ज्यादा था।

दरअसल, मीना कुमारी बिना शराब के रह ही नहीं पाती थी। कुछ दिन बाद उनके बाथरूम की डेटॉल की बॉटल्स में एंटीसेप्टिक की जगह ब्रांडी मिली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Meena kumari love and personal life
मीना कुमारी

लगातार शराब के सेवन से मीना कुमारी का स्वास्थ्य गिरता जा रहा था। उन्हें एल्कोहल के कारण लिवर सिरॉसिस की बीमारी हो चुकी थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें लंदन जाना पड़ा। जहां से लाैटने के बाद मीना कुमारी बेहद कमजोर हो चुकी थीं और इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्में कीं।

विज्ञापन
actress Meena kumari love and personal life
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आखिर में 31 मार्च 1972 में मीना कुमारी ने इस दुनिया को अलविदा कर दिया। अपने जीवन केआखिरी दिनों में मीना कुमारी को 'सेंट एलिज़ाबेथ नर्सिंग होम' में भर्ती कराया गया और वहां कमरा नंबर 26 में उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि मीना कुमारी के आखिरी शब्द थे 'आपा, मैं मरना नहीं चाहती।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed