फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guru Randhawa upcoming album Without Prejudice release date announced

Guru Randhawa: गुरु रंधावा का एल्बम ‘विदाउट प्रेजुडिस’ इस दिन होगा रिलीज, लंबे समय बाद सिंगर कर रहे वापसी

Mon, 24 Mar 2025 01:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 24 Mar 2025 01:35 PM IST
सार

Guru Randhawa:  गुरु रंधावा लंबे समय के बाद अपना एल्बम लेकर आ रहे हैं। वह अपने आगामी एल्बम ‘विदाउट प्रेजुडिस’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं यह कब रिलीज किया जाएगा?
 

विज्ञापन
Guru Randhawa upcoming album Without Prejudice release date announced
गुरु रंधावा का आगामी एल्बम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

गुरु रंधावा के फैंस लंबे समय से उनके नए गाने या एल्बम की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। गुरु रंधावा ने अपने नए एलबम के लिए वार्नर म्यूजिक इंडिया से हाथ मिलाया है। यह साझेदारी गुरु रंधावा के करियर में अहम साबित होगी, क्योकि साल 2023 के बाद रंधावा अपना पहला स्टूडियो एल्बम ‘विदाउट प्रेजुडिस’ रिलीज करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


एल्बम में होंगे कुल नौ गाने
गुरु रंधावा के आगामी एल्बम में कुल नौ गाने संकलित होंगे। इसमें स्नैपबैक, सिरा, न्यू एज, कतल, फ्रॉम एजेस, जानेमन, कित्थे वसदे ने, सारे कनेक्शन और गल्ला बातें  शामिल हैं। इसका पहला सिंगल ‘गल्ला बातें’ म्यूजिक वीडियो के साथ 28 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस एल्बम में जहर वाइब, एनएसईईबी, बॉब.बी रंधावा, किरण बाजवा और प्रेम लता जैसे कलाकार शामिल हैं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Mahira Khan: सेट पर शाहरुख के साथ दिखीं ‘रईस’ में नजर आईं अभिनेत्री माहिरा खान, एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


नए एल्बम के लिए उत्साहित हैं गुरु रंधावा
नए एल्बम को लेकर गुरु रंधावा उत्साहित हैं। उन्होंने साझा किया, “यह एल्बम विकास को दर्शाता है, ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि उस म्यूजिक के लिए भी जो मैं बनाना चाहता हूं और उन दर्शकों से भी, जिनसे मैं जुड़ना चाहता हूं। कुश हूवार्नर म्यूजिक के साथ जुड़कर मैं काफी रोमांचित हूं।” 


यह खबर भी पढ़ें: The Raja Saab: 'द राजा साब' की रिलीज से पहले प्रभास का डांस सीक्वेंस ऑनलाइन हुआ लीक, जानिए पूरी डिटेल


गुरु रंधावा के बारे में
गुरु रंधावा भारते के सबसे प्रभावशाली और विश्वस्तर पर पहचाने जाने वाले गायकों में से एक हैं। उन्होंने स्पॉटिफाई पर हर महीने आठ मिलियन से ज्यादा श्रोताओं और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 14 बिलियन से ज्यादा स्ट्रीम जुटाए हैं। गुरु रंधावा ने कई सारे बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाए हैं, जिसमें ‘हिंदी मीडियम’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘साहो’, ‘यारियां 2’, ‘खेल-खेल में’ जैसी फिल्में शामिल हैं।   


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed