फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaat film actor Sunny Deol Wishes To Reunite with Shah Rukh Khan After Darr says I would love to do it

Sunny Deol: 32 साल बाद इस एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं सनी देओल, बोले- 'हमने साथ में सिर्फ एक ही फिल्म की'

Tue, 08 Apr 2025 12:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Apr 2025 12:14 AM IST
सार

Jaat Movie Actor Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल जल्द ही फिल्म 'जाट' में नजर आएंगे। अभिनेता ने हाल ही में इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन
Jaat film actor Sunny Deol Wishes To Reunite with Shah Rukh Khan After Darr says I would love to do it
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

सनी देओल फिल्म 'जाट' के जरिए जल्द ही दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। फिल्म की रिलीज डेट एकदम नजदीक है। इस फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे सनी देओल ने इंडस्ट्री के एक एक्टर के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने उस एक्टर का नाम लिया है, जिसके साथ करीब 16 साल तक उन्होंने बात तक नहीं की थी। मगर, अब वे एक और फिल्म उनके साथ करना चाहते हैं और वो एक्टर कोई और नहीं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं।

विज्ञापन


Sunny Deol Exclusive: मेरी इमेज बन गई है परदे पर ऐसी, सनी देओल है तो हाथ में जो आएगा उखड़ ही जाएगा

विज्ञापन

16 साल तक रही थी अनबन
शाहरुख खान और सनी देओल ने फिल्म 'डर' में साथ काम किया। साल 1993 में आई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच अनबन हो गई थी और यह अनबन ऐसी रही कि 16 साल तक दोनों ने एक-दूसरे से बात तक नहीं की। हालांकि, अब इनके बीच सबकुछ नॉर्मल हो चुका है। यहां तक कि सनी देओल ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है। 

Jaat film actor Sunny Deol Wishes To Reunite with Shah Rukh Khan After Darr says I would love to do it
फिल्म 'डर' - फोटो : सोशल मीडिया

बोले- 'एक और फिल्म कर सकते हैं'
दरअसल, बातचीत में सनी देओल से पूछा गया कि वे दो हीरो वाली फिल्म में किस अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना चाहेंगे? इस पर सनी देओल ने बेझिझक होकर कहा, 'ऐसे फैसला करना किसके साथ करूंगा नहीं...मेरा मतलब है, मुझे यह करना अच्छा लगेगा। मुझे लगता है कि जो कोई भी...शाहरुख के साथ एक ही फिल्म की थी। तो एक और कर सकते हैं'। सनी देओल ने बीते समय को याद करते हुए कहा, 'यह अच्छा होगा क्योंकि वह एक अलग दौर था और अब यह एक अलग दौर है, इसलिए निश्चित रूप से यह अच्छा होगा'।

यह खबर भी पढ़ें:
Ed Sheeran: एड शीरन इस भारतीय सिंगर के साथ करेंगे अपना नया एल्बम, पहले भी कॉन्सर्ट में कर चुके हैं परफॉर्म

विज्ञापन

क्यों हुई थी अनबन?
फिल्म 'डर' के क्लाइमेक्स में शाहरुख खान और सनी देओल के बीच लड़ाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान सनी देओल ने कहा था कि शाहरुख उन पर सामने से हमला नहीं कर सकते, क्योंकि फिल्म में वे एक ट्रेंड नेवी ऑफिसर हैं। इस पर शाहरुख खान ने कहा था, 'मैं शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा या गुलशन ग्रोवर नहीं हूं जो पीछे से हमला करूंगा'। इसी बात पर दोनों के बीच नाराजगी बढ़ गई और करीब 16 साल तक रही। बता दें कि फिल्म 'डर' को हाल ही में री-रिलीज किया गया। हालांकि, इस बार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली। बात करें फिल्म 'जाट' की तो यह 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed