{"_id":"650c2effa470555413056db8","slug":"jaane-jaan-producer-recalls-how-kareena-kapoor-shot-the-film-post-delivering-jeh-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaane Jaan: 'जाने जां' के निर्माता ने की करीना कपूर की तारीफ, बोले- हर जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं बेबो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaane Jaan: 'जाने जां' के निर्माता ने की करीना कपूर की तारीफ, बोले- हर जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं बेबो
Thu, 21 Sep 2023 05:29 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 21 Sep 2023 05:29 PM IST
सार
जय शेवकरमानी ने बताया कि करीना कपूर ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस फिल्म की शूटिंग की। वह जेह को सेट पर लेकर आती थीं।
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : social media
विस्तार
करीना कपूर बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब एक्ट्रेस ने ओटीटी की दुनिया में आगाज किया है। उनकी ओटीटी डेब्यू फिल्म 'जाने जां' रिलीज हो चुकी है। करीना फिल्मों के मामले में प्रयोग करती रही हैं। इस बार क्राइम थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनी हैं। हाल ही में 'जाने जां' के प्रोड्यूसर जय शेवकरमानी ने करीना की दिल खोलकर तारीफ की है।
विज्ञापन
करीना के साथ सेट पर जाते थे जेह
जय शेवकरमानी ने बताया कि करीना ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस फिल्म की शूटिंग की। प्रोड्यूसर ने कहा, 'बेबो सिर्फ एक शानदार कलाकार नहीं हैं, बल्कि वो जेह और तैमूर की परफेक्ट मां भी हैं। वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं।' जय शेवकरमानी ने बताया,' फिल्म 'जाने जां' की शूटिंग के दौरान करीना के साथ-साथ जेह ने भी ट्रैवल किया। करीना के साथ काम करते हुए आप यह महसूस नहीं करते हैं कि घर पर बच्चे हैं'।
विज्ञापन
Kalki 2898 AD: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने जारी किया कानूनी नोटिस, भारी पड़ेगा कॉपीराइट का उल्लंघन
विज्ञापन
तैमूर और सैफ अली खान के साथ निकले घूमने
जय शेवकरमानी ने कहा कि 'करीना बेहद प्रोफेशनल हैं। शूटिंग के आखिरी दिनों में सैफ और तैमूर भी छुट्टियां बिताने करीब 20 दिनों के लिए आए थे। इस दौरान हम सभी साथ में बाहर निकले। सबकुछ सामान्य लगा, बिल्कुल नॉर्मल परिवार की तरह। बच्चे भी हमारे साथ काफी एंजॉय कर रहे थे'।
Jawan: 'जवान' की वजह से आई नयनतारा और एटली के संबंधों में खटास! शायद ही हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री
इस ओटीटी पर देखें जाने जां
बता दें कि करीना कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी पहली ओटीटी फिल्म रिलीज हुई है। बात जाने जां की करें तो इसमें करीना के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम रोल में हैं। इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Bollywood Actors: हादसों ने बदल दी इन सितारों की जिंदगी, किसी ने कोई याददाश्त तो कोई हुआ बुरी तरह घायल