फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Iulia Vantur walks the Cannes red carpet blows flying kisses premiere of echoes of us

कान के रेड कारपेट पर उतरीं सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, समारोह में प्रदर्शित होगी ‘इकोज ऑफ अस’

Wed, 13 May 2026 08:43 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 13 May 2026 08:43 PM IST
सार

Cannes Red Carpet 2026: यूलिया वंतूर ने आज कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। दरअसल, यूलिया और दीपक तिजोरी अपनी फिल्म 'इकोज ऑफ अस' की स्क्रीनिंग के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Iulia Vantur walks the Cannes red carpet blows flying kisses premiere of echoes of us
यूलिया वंतूर- कान 2026 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोमवार को 79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। उद्घाटन समारोह प्रतिष्ठित ग्रैंड थिएटर ल्यूमियर में हुआ। भारत की तरफ से आलिया भट्ट सबसे पहले पहुंचीं, जिनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही। आज सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी रेड कार्पेट पर शिरकत की है, जिसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कान 2026 में यूलिया अपनी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ की स्क्रीनिंग के लिए आई हैं। कान में दीपक तिजोरी भी रेड कार्पेट पर यूलिया के साथ नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ दीपक तिजोरी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूलिया ने इंस्टाग्राम पर कान 2026 से अपना लुक शेयर किया है। इसके साथ ही यूलिया ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक, कान फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर जादुई शाम।'

विज्ञापन

यूलिया ने आगे लिखा, 'कान में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ को दिखाने का मौका मिला, जिसका सफर कमाल का रहा।'

यूलिया ने आगे लिखा, ''इकोज ऑफ अस' की पूरी टीम के साथ रेड कार्पेट पर होना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं बहुत आभारी हूं।'

यूलिया वंतूर के लुक की बात करें तो उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के के रेड कार्पेट पर हल्के आसमानी रंग की स्टाइलिश गाउन कैरी की है। 

यूलिया ने इस गाउन के साथ यूलिया ने स्टोन सेट कैरी किया है। यूलिया ने अपने लुक को साइड हेयर के साथ इनहैंस किया है।

‘इकोज ऑफ अस’ (Echoes of Us) मुख्य रूप से दीपक तिजोरी द्वारा निर्देशित और अभिनीत एक शाॉर्ट फिल्म है। इस फिल्म में दीपक के साथ यूलिया वंतूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

यूलिया वंतूर ने अभिनय के अलावा कई गाने भी गाए हैं। यूलिया ने 'सेल्फिश' और 'वीरे' जैसे कई गाने गाए हैं। हाल ही में यूलिया ने अपनी फिल्म 'Echoes Of Us' का गाना 'तेरे संग' गाया है।


View this post on Instagram

A post shared by Iulia V Vantur (@vanturiulia)




यह भी पढ़ें: पूजा हेगड़े ने 'है जवानी तो इश्क होना है' का बीटीएस वीडियो किया शेयर, वरुण के साथ मस्ती करती नजर आईं अभिनेत्री

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed