{"_id":"5bd6f839bdec22695941675f","slug":"isro-scientist-nambi-narayanan-biopic-trailer-release-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसरो के पूर्व वैज्ञानिक की बॉयोपिक का टीजर 31 को, आर माधवन ने शेयर किया ये वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक की बॉयोपिक का टीजर 31 को, आर माधवन ने शेयर किया ये वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
आर. माधवन
- फोटो : getty
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर बन रही फिल्म का टीजर 31 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। लंबे समय बाद फिल्म दुनिया में वापसी करने जा रहे आर माधवन इसमें लीड रोल में नजर आएंगे।
टीजर से पहले आर माधवन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। टीजर में आर माधवन कह रहे हैं कि कई ऐसी कहानियां हैं जिसके बारे में आपने सुना होगा। कई कहानियां ऐसी भी हैं जिनके बारे में आप कुछ नहीं जानते होंगे। कुछ कहानियां ऐसी हैं, जिनके बारे में न जानने का मतलब है कि आप अपने देश के बारे में नहीं जानते हैं।

नंबी नारायण
माधवन इस वीडियो में नंबी नारायणन के जीवन के बारे में बता रहे हैं। वह कह रहे हैं कि नंबी नारायणन की कहानी ऐसी कहानी है जिसके बारे में जब आप सुनेंगे, देखेंगे तो आपसे चुप नहीं रहा जाएगा। वह आगे कहते हैं कि यह हमारे देश की एक ऐसी कहानी है, जिसे जो नहीं जानते वो जान जाएंगे। जिनको लगता है कि वह नंबी नारायणन के बारे में बहुत कुछ जानते हैं तो वह चौंक जाएंगे।
आपको बता दें कि इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को साल 1994 में देश की सूचनाएं चोरी छिपे विदेश देने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उनको एक लंबे समय के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी। इसके लिए नंबी नारायण को एक अत्यधिक लंबी और कठिन कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। फिल्म में उनके इस संघर्ष को दिखाया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन