फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter Started Shooting For film Pippa makers released actor first look as Major Balram Singh Mehta

अमृतसर में शुरू हुई ईशान खट्टर की नई फिल्म की शूटिंग, ब्रिगेडियर मेहता की ये किताब बनी प्रेरणा

Wed, 15 Sep 2021 03:50 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Sep 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khatter Started Shooting For film Pippa makers released actor first look as Major Balram Singh Mehta
फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर का पहला लुक - फोटो : फिल्म पोस्टर

अरसे से लाइमलाइट से दूर अभिनेता ईशान खट्टर ने अपनी अगली फिल्म ‘पिप्पा’ की शूटिंग बुधवार से शुरू कर दी। कोविड से संबंधित सारे प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए ईशान खट्टर अभिनीत इस फिल्म का पहला शेड्यूल अमृतसर में  शुरू किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने साथ ही फिल्म के पहले लुक का अनावरण किया जिसमें अभिनेता ईशान खट्टर अपने किरदार ब्रिगडियर बलराम सिंह मेहता के रूप में नज़र आए; इस पोस्टर का टैगलाइन है: "1971: ए नेशन कम्स ऑफ एज"। हिंदी सिनेमा में देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों के चल रहे ट्रेंड को आगे बढ़ाती इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने ब्रिगेडियर मेहता को आमंत्रित किया और उन्हीं से फिल्म का  पहला क्लैप दिलाकर फिल्म की शूटिंग शुरू की।

विज्ञापन


इस मौके पर फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला कहते हैं, "मुझे खुशी है कि हमने फिल्म ‘पिप्पा’ की शूटिंग शुरू कर दी और स्वयं ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता ने फिल्म का पहला क्लैप दिया। इस तरह एक सकारात्मक नोट पर शेड्यूल की शुरुआत करना, प्रोडक्शन के दौरान एक स्थिर गति को सुनिश्चित करता है। फिल्म के शानदार कलाकारों और युद्ध की फिल्मों के लिए समझदार नजर रखने वाले फिल्म निर्देशक राजा कृष्ण मेनन के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।"

विज्ञापन

Ishaan Khatter Started Shooting For film Pippa makers released actor first look as Major Balram Singh Mehta
ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के साथ फिल्म ‘पिप्पा’ के निर्माता। - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं फिल्म के दूसरे निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के मुताबिक, "जब मैंने पहली बार युद्ध के मोर्चे पर एक परिवार की बहादुरी और लचीलेपन की अद्भुत कहानी सुनी तभी मुझे लगा  कि ये कहानी सभी को बताई जानी चाहिए। हमारे पास राजा जैसे एक होनहार निर्देशक और एक अद्भुत कास्ट और क्रू हैं जो इस विज़न को जीवित करेंगे। पूरी टीम इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित है और हमें उम्मीद है कि हम अगले साल सिनेमाघरों में दर्शकों के समक्ष बहुत ही खास सिनेमाई अनुभव लेकर आएंगे।”
 

फिल्म ‘पिप्पा’ के निर्देशक राजा कृष्णा मेनन का कहते हैं, "मैं अपनी अद्भुत कास्ट और क्रू के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हम सभी ने इस दिन के लिए कड़ी मेहनत की है। इस वीरता और स्वतंत्रता की इस अविश्वसनीय कहानी को दर्शकों के समक्ष लेकर आने के लिए मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।" ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित फिल्म ‘पिप्पा’ में ऑस्कर विजेता ए आर रहमान का म्यूज़िक होगा।

फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी योद्धा हैं जिन्होंने अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए  भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर मोर्चा संभाला और जिसके परिणामस्वरूप भारत के पड़ोस में एक नया देश बना। फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed