फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Sidharth Malhotra Joining Raaj Shaandilyaa Comedy Film Details Inside

Sidharth Malhotra: राज शांडिल्य की कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा? जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

Tue, 15 Apr 2025 02:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 15 Apr 2025 02:29 PM IST
सार

Sidharth Malhotra Comedy Film: सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही राज शांडिल्य की अगली कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब तक शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Is Sidharth Malhotra Joining Raaj Shaandilyaa Comedy Film Details Inside
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में हैं। वह इस समय जाह्नवी कपूर के साथ अपनी रोमांटिक फिल्म 'परम सुंदरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो जुलाई 2025 में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसी बीच एक नई खबर ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। सिद्धार्थ अब एक कॉमेडी से भरपूर फिल्म में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने शेयर किया साेशल मीडिया पर वीडियो, भाभी कहते नजर आए फैंस, जानिए क्योंं?

विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मशहूर प्रोड्यूसर महावीर जैन के साथ एक नई कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 से शुरू होगी। इस फिल्म को राज शांडिल्य निर्देशित करेंगे, जो अपनी हंसी से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक सूत्र ने इस बारे में कहा, “यह एक बड़े बजट की कॉमेडी फिल्म है, जिसमें भरपूर मनोरंजन होगा। सिद्धार्थ, महावीर जैन और राज शांडिल्य की पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित है। यह फिल्म 2025 की दूसरी छमाही में शुरू होगी। इसकी कहानी और किरदार इतने खास हैं कि यह एक अनोखी फ्रेंचाइजी बन सकती है।”
Salman Khan Death Threat Case: मानसिक बीमार निकला सलमान को धमकी देने वाला शख्स, मुंबई पुलिस ने गुजरात से धरा

विज्ञापन

इस साल दो फिल्में लाएंगे महावीर जैन

प्रोड्यूसर महावीर जैन इस साल दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके पास दो मजेदार फिल्में हैं। पहली यह अनाम कॉमेडी फिल्म है और दूसरी एक क्रिएचर कॉमेडी, जिसमें कुछ अलग अंदाज देखने को मिलेगा। दोनों फिल्मों की स्क्रिप्ट्स बेहद अनोखी हैं और बड़े पैमाने पर मनोरंजन के लिए बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन

थ्रिलर फिल्म में भी दिखेंगे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ के पास सिर्फ कॉमेडी फिल्म ही नहीं, बल्कि एक रोमांचक फोक थ्रिलर भी है। उनकी फिल्म 'वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' भी 2025 में रिलीज होगी। कुछ समय पहले सिद्धार्थ ने ही इस फिल्म का एलान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed