{"_id":"661619aacbc209bafc0244fb","slug":"is-jhanvi-kapoor-confirms-her-relationship-with-shikhar-pahariya-see-actress-necklace-at-maidaan-screening-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jahnvi Kapoor: जान्हवी ने शिखर के साथ रिश्ता किया कंफर्म? गले के हार की वजह से चर्चा में आईं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jahnvi Kapoor: जान्हवी ने शिखर के साथ रिश्ता किया कंफर्म? गले के हार की वजह से चर्चा में आईं अभिनेत्री
जान्हवी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा हैं। अपने अभिनय और खूबसूरती से वे लाखों दिलों पर राज करती हैं। पिछले कुछ समय से वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन खबरों के बीच अब अभिनेत्री ने आखिरकार अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। मुंबई में अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी 'मैदान' की स्क्रीनिंग पर वे अपने बॉयफ्रेंड के उपनाम का एक कस्टम हार पहने हुए नजर आईं। उनके हार में शिखू लिखा हुआ था, जिसने वहां मौजूद सभी का ध्यान आकर्षित किया। इवेंट में सफेद पैंटसूट और मैचिंग हील्स में जान्हवी ने रेड कार्पेट पर बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्क्रीनिंग से पहले अपने पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
काफी समय से जान्हवी और शिखर की डेटिंग की खबरें सामने आती रही हैं। इस साल की शुरुआत में 'कॉफी विद करण' शो में भी जान्हवी ने शिखर पहाड़िया संग अपनी नजदीकियों की ओर इशारा किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी स्पीड-डायल सूची में शीर्ष संपर्कों में से शिखर का भी नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म बवाल के बाद जान्हवी राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वे एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्होंने मशहूर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से प्रशिक्षण भी लिया है। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।