फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Bipasha Basu miffed with 'Humshakals' director Sajid Khan?

आखिर बिपाशा बसु को किसने नाराज किया?

Sat, 31 May 2014 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 31 May 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Is Bipasha Basu miffed with 'Humshakals' director Sajid Khan?

बिपाशा बसु को गुस्सा जल्दी आता है। यह बात फिल्म इंडस्ट्री में सब जानते हैं। खबर है कि बिपाशा फिल्म ‘हमशक्ल’ के डायरेक्टर साजिद खान से नाराज हैं।

विज्ञापन


शुरुआत में तो इसे अफवाह बताया जा रहा था, लेकिन गुरुवार को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह साफ हो गया कि बिपाशा की नाराजगी की बात में दम है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ‘हमशक्ल’ की पूरी टीम मौजूद थी, सिवा बिपाशा के।
विज्ञापन


असल में इस फिल्म में तीनों हीरो (सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर) का ट्रिपल रोल होने से पर्दे पर हीरोइनों के लिए कम जगह है। उस पर हीरोइनें भी तीन हैं। बिपाशा, ईशा गुप्ता और तमन्ना भाटिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बिपाशा को लग रहा है कि इतनी भीड़ में उन्हें कम तवज्जो दी जा रही है। इससे पहले भी बिपाशा ने ‘डांस इंडिया डांस’ के शो पर साजिद और उनकी टीम के साथ खड़े होने से इंकार कर दिया था। ट्रेलर लॉन्च पर भी वह गायब रहीं।


डायरेक्टर से बिपाशा की नाराजगी इस बात से साफ हो गई कि दोनों पक्षों की तरफ से बांग्ला ब्यूटी के न पहुंचने के अलग-अलग कारण बताए गए हैं। कार्यक्रम में जब साजिद से मीडिया ने पूछा कि बिपाशा क्यों नहीं आईं, क्या वह नाराज हैं... तो साजिद ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। असल में बिपाशा की तबीयत खराब है, अतः वह चाह कर भी नहीं आ सकीं।

साजिद ने इससे आगे बढ़ते हुए यह भी कहा कि मीडिया में आ रही खबरें झूठी हैं और वक्त आने पर सच सामने आ जाएगा।

खैर, दूसरी तरफ जब मीडिया ने बिपाशा के मैनेजर से उनके ट्रेलर लॉन्च में न आने का कारण पूछा तो जवाब मिला कि वह एक ब्रांड के लिए एड शूट करने में व्यस्त थीं, अतः उन्हें समय नहीं मिला। अब सोचने वाली बात यह है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। क्या साजिद बताएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed