{"_id":"4e6634a6-691e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"is-anushka-using-catfights-with-deepika","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़बोली अनुष्का ने साधा दीपिका पर निशाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़बोली अनुष्का ने साधा दीपिका पर निशाना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
कुछ महीने पहले अपने एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रतिद्वंदी दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए कहा था कि दीपिका और उनकी तुलना गलत है। दीपिका अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं जबकि वे अपनी फिल्मों के मामले में बहुत चूजी है।
विज्ञापन
अनुष्का ने कहा कि कोई भी फिल्म उन्हें ऑफर होती है तो वो उसका हिस्सा नहीं बन जाती है। अनुष्का ने अपने इस बयान से सीधे तौर पर दीपिका के फिल्मों के चयन पर सवाल उठा दिया था। अनुष्का के बड़बोलेपन का यह कोई पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने एक मैगजीन के कवर लांच पर करीना के बारे में भी कुछ ऐसी ही टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि मैं करीना कपूर की फिल्में देख देखकर बड़ी हुई हूं। कवरपेज पर उन्हें देखना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। अनुष्का का यह बयान भी सीधे तौर पर न सही लेकिन घुमाफिराकर यह बात कह ही देता है कि बेबो की उम्र हो गयी है।
विज्ञापन