फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Irrfan Khan successfully undergoes fifth chemotherapy cycle

इरफान खान के लिए आई अच्छी खबर, अब जल्द पता चलेगा कैंसर आखिर कहां तक पहुंचा है

Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan successfully undergoes fifth chemotherapy cycle
Irrfan Khan

एक्टर इरफान खान पिछले कुछ अरसे से लंदन में हैं। यहां के एक बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। अपनी बीमारी की खबर खुद इरफान ने ट्वीट करके अपने फैंस को दी थी। अब उनकी सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। 

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, अपने कैंसर का इलाज करवाते हुए इरफान बहुत जल्द कीमोथेरपी के छठवें साइकल को पूरा करेंगे। इसके बाद उनके पेट का स्कैन होगा। इस स्कैन के बाद पता चलेगा कि कैंसर आखिर कहां तक पहुंचा है। पांच कीमोथेरपी साइकल के गुजरने के बाद वो बहुत कमजोर हो गए हैं। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पांचवीं कीमोथेरपी के दौरान उन्हें 15 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था। अब छठवीं कीमोथेरपी के दौरान उन्हें कितने दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा। इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि अभी से कुछ कह पाना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'सच में मेरा बिलकुल मन नहीं करता'

Irrfan Khan successfully undergoes fifth chemotherapy cycle
Irrfan Khan
हाल ही में इरफान ने एक इंटरव्यू भी दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कैंसर का इलाज करते-करते जिंदगी को देखने के मेरा नजरिए बदल गया है। अगर कोई मेरी बीमारी के बारे में पूछता हैं तो सच में मेरा बिलकुल मन नहीं करता कि मैं उस पर बात करूं। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल मैं कुछ भी प्लान नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मुझे एहसास होता है कि लाइफ में कुछ भी निश्चित नहीं है। 

अपने इलाज के बारे बताते हुए इरफान ने कहा, तीसरे कीमोथेरपी राउंड के बाद मेरा स्कैन हुआ था जोकि मेरे लिए पॉजिटिव साइन लाया। लेकिन अभी भी कुछ राउंड बाकी हैं और इसके बाद कैसर की सही जानकरी मिल पाएंगी। उन्होंने कहा, 'दुनिया में किसी की भी जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed