Babil-Krithi: साउथ की इस हिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे इरफान के बेटे, 'सुपर 30' की ये एक्ट्रेस होंगी साथ
इरफान खान के बेटे बाबिल खान जल्द ही साउथ की हिट फिल्म 'बेबी' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में उनके साथ 'सुपर 30' की एक्ट्रेस कृति शेट्टी भी हो सकती हैं।
विस्तार
'कला' और 'फ्राइडे नाइट प्लान' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता बाबिल खान अब बॉलीवुड में बड़ा धमाल मचाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबिल जल्द ही हिट तेलुगु फिल्म 'बेबी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में आनंद देवरकोंडा वाले किरदार को निभाते दिखेंगे।
सूत्रों के अनुसार फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री की तलाश अभी जारी है। तेलुगु संस्करण में वैष्णवी चैतन्य की अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा था। वहीं, हिंदी संस्करण के लिए दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कृति शेट्टी के नाम की चर्चा जोरों पर है। बाबिल और कृति के फिल्म में नजर आने की फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, दोनों ही कलाकारों के एक साथ नजर आने की चर्चा से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
माना जा रहा है कि बॉलीवुड में कदम जमाने के लिए यह फिल्म बाबिल खान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कृति शेट्टी के लिए भी यह फिल्म बॉलीवुड रास्ते खोलने में कारगर साबित हो सकती है। इससे पहले कृति को 'सुपर 30' में एक छात्रा की भूमिका में देखा गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल बाबिल को वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में देखा गया था। इस शो में दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी के बीच बाबिल ने अपने अभिनय से दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित इस शो में उन्होंने इमाद रियाज नाम के शख्स की भूमिका निभाई थी। वहीं, कृति को हाल ही में मलयालम फिल्म 'एआरएम' में देखा गया था। यह इस इडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म थी।
Tamannaah Bhatia: नॉर्थ-साउथ फिल्मों की डिबेट पर तमन्ना का बड़ा बयान, कहा-'हमें एक-दूसरे के खिलाफ...'