{"_id":"5a9d62404f1c1b585f8b4c75","slug":"irfan-khan-suffering-from-a-rare-disease-say-from-fans-pray-for-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर बीमारी की चपेट में इरफान खान, कहा- ‘मेरे लिए दुआ करें’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गंभीर बीमारी की चपेट में इरफान खान, कहा- ‘मेरे लिए दुआ करें’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने सोमवार को ट्विटर पर अपने एक गंभीर बीमारी की चपेट में आने की खबर दी है।
विज्ञापन
51 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘दोस्तों कभी-कभी आप एसे झटके के साथ उठते हैं कि आपकी जिंदगी आपको हिला कर रख देती है। मेरी जिंदगी के पिछले 15 दिन एक सस्पेंस स्टोरी की तरह रहे हैं।
मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों की मेरी खोज मुझे एक दुर्लभ बीमारी तक पहुंचा देगी। मैं कभी हार नहीं मानूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं हम सब इससे अच्छे तरीके से इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
तब तक आप लोग कृपया कुछ अंदाजा न लगाएं क्योंकि हफ्ते-दस दिन में जब सभी जांच की रिपोर्ट्स आ जाएंगी तब मैं खुद ही अपनी कहानी आपको बताऊंगा। तब तक के लिए मेरे लिए दुआ करें।
विज्ञापन
— Irrfan (@irrfank) March 5, 2018