फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ira Khan fan messaged her boyfriend Nupur Shikhare do not touch her he gave a funny answer

Video: फैन ने आइरा खान के बॉयफ्रेंड को मैसेज कर कहा, ‘वो मेरी है, उसे छूना मत’, नुपुर शिखरे ने दिया मजेदार जवाब

Mon, 17 Jan 2022 08:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Jan 2022 08:57 PM IST
सार

आइरा खान के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक यूजर उन्हें आइरा को छूने के लिए मना कर रहा है। इस पर नुपुर ने मजेदार जवाब दिया।

विज्ञापन
Ira Khan fan messaged her boyfriend Nupur Shikhare do not touch her he gave a funny answer
आइरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोलती हुई नजर आती हैं। आइरा खान फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। दोनों एक साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वहीं, अब आइरा खान के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नुपुर ने आइरा के एक फैन का मैसेज दिखाया है, जिसमें यूजर ने नुपुर से कहा है कि आइरा सिर्फ उसकी है। इसके बाद नुपुर शिखर ने भी यूजर को एक मजेदार जवाब दिया है।

विज्ञापन

 
नुपुर शिखरे द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नुपुर आराम से एक काउच पर बैठे हुए हैं। इस दौरान वह फोन पर सोशल मीडिया को स्क्रॉल करते हैं। तभी उनकी नजर आइरा और उनके रोमांटिक वीडियो पर पड़ती है, जिस पर एक यूजर का मैसेज आया हुआ होता है। इस मैसेज में एक फैन ने लिखा, 'आइरा मेरा प्यार है, उसे छूना भी मत।' इस मैसेज के बाद नुपुर शिखरे यूजर को एक मजेदार जवाब देते हैं, जिससे मैसेज करने वाले की बोलती बंद जरूर हुई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Popeye ⚓ (@nupur_shikhare)


 
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि नुपुर अपनी गर्लफ्रेंड आइरा खान के पास जाते हैं, जो कुछ दूरी पर ही अपना काम कर रही हैं। नुपुर आइरा को उंगली से छूते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। इसके बाद वह फिर से आते हैं और आइरा के गालों पर किस करके भाग जाते हैं। नुपुर की इस हरकत से आइरा भी हैरान रह जाती हैं और फिर वह हंसने लगती हैं। इस वीडियो के बैकग्रांउड में 'यू कांट टच दिस' गाने की लिरिक्स का इस्तेमाल किया है। आइरा और नुपुर के इस वीडियो को यूजर्स काफी फनी बता रहे हैं।
 
आइरा खान और नुपुर शिखरे की जान-पहचान फिटनेस सेशन के दौरान हुई थी। दोनों ने इसी साल वैलेंटाइन वीक में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इस मौके पर आइरा ने नुपुर के साथ काफी सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed