{"_id":"f7a5e7378715b7162323e989232266a4","slug":"interview-of-mallika-sherawat-for-dirty-politics-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरतों के गाली देने पर हंगामा क्यों: मल्लिका शेरावत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
औरतों के गाली देने पर हंगामा क्यों: मल्लिका शेरावत
Updated Sat, 07 Mar 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिका शेरावत को हैरानी है कि पर्दे पर गाली गलौच करने वाली हीरोइन को लोग बर्दाश्त क्यों नहीं करते। मल्लिका ने कहा कि फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में उन्होंने गांव की एक अंगूठा छाप औरत का क़िरदार निभाया है जो काफी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन
एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा, "लोग बार-बार मुझसे यही सवाल पूछते हैं। पर्दे पर हीरो जब गाली गलौच करता है तो लोग तालियां बजाते हैं। कहते हैं कि वाह, क्या डायलॉग मारा है। और जब हीरोइन ऐसा करती है तो लोग सवाल पूछने लगते हैं। ये दोहरापन क्यों?"
विज्ञापन
किस्मत बदलेगी?
मल्लिका शेरावत ने माना कि पिछला कुछ समय कैरियर के लिहाज से उनके लिए कुछ ख़ास नहीं चल रहा था। उन्हें सिर्फ़ आइटम सॉन्ग के ही प्रस्ताव आ रहे थे
लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि 'डर्टी पॉलिटिक्स' सब कुछ बदल देगी और उनका कैरियर वापस पटरी पर आ जाएगा।फ़िल्म में नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी की भी मुख्य भूमिका है।'डर्टी पॉलिटिक्स', छह मार्च को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन