{"_id":"4d48658a-bd29-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"interesting-scene-of-film-raanjhnaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम ने जीती ज्यादा 'पानी पूरी' खाने की शर्त ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम ने जीती ज्यादा 'पानी पूरी' खाने की शर्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार फिल्म की शूटिंग होते-होते कलाकार रियल जिंदगी जैसी जीने लगते हैं। जून में रिलीज होने वाली फिल्म 'रांझणा' के सेट पर कुछ ऐसा ही हुआ। यहां शूटिंग के एक दृश्य में धनुष और सोनम कपूर के बीच ज्यादा पानी पूरी खाने की शर्त लग गयी।
विज्ञापन
एरोस इंटरनेशनल की फिल्म "रांझणा" आनंद राय द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में बहुत से मजेदार सीन्स शामिल है। फिल्म के शूटिंग के दौरान कलाकारों ने बहुत सारे यादगार अनुभव लिए है।
विज्ञापन
फिल्म शूटिंग के एक सीन में सोनम और धनुष पानी पूरी खा रहे थे। जब बात आती है खाने की तब सोनम का मन हमेशा मचलता है क्योंकि वो खाने की बहुत ही शौक़ीन है। सीन शूट करते करते सोनम ने धनुष के साथ सबसे ज्यादा पानी पूरी खाने की शर्त लगाई।
विज्ञापन
दोनों एक के बाद एक पानी पूरी खाते गए। इस कंपटीशन में जीत सोनम कपूर की हुई। उन्होंने धनुष से ज्यादा गोलगप्पे खाए।
इस मजेदार सीन पर सोनम ने कहा,"मैं खाने की बहुत बड़ी शौक़ीन हूँ और चाट मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है। इसीलिए मैंने सीन शूट करते करते धनुष के सामने यह शर्त रखी और जीत भी गयी।"
आनंद राय द्वारा निर्देशित और क्रिशिका लुल्ला द्वारा निर्मित फिल्म 'रांझणा' २१ जून को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में अभय देओल की भी खास भूमिका है।