{"_id":"59638eb34f1c1bd1528b478c","slug":"indu-sarkar-controversy-in-indore-congress-demands-to-not-release-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इंदु सरकार' से डरी कांग्रेस, कई राज्यों में फिल्म की रिलीज रोकने की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंदु सरकार' से डरी कांग्रेस, कई राज्यों में फिल्म की रिलीज रोकने की मांग
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
इंदू सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुर भंडारकर की इमरजेंसी पर आधारित फिल्म 'इंदू सरकार' पर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म की रिलीज में केवल तीन हफ्ते बाकी हैं और दिनोंदिन इस पर विवाद गर्माता ही जा रहा है। कई शहरों में फिल्म को न रिलीज करने की मांग की जा रही है।
टीओआई के अनुसार इंदौर में कांग्रेस पार्टी ने सिने सर्किट एसोसिएशन और सिने गृह संचलन को एक पत्र लिख फिल्म की रिलीज को लेकर चेतावनी दी है। पत्र में साफ कहा गया है कि पार्टी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने नहीं देगी और अगर ऐसा होता है तो जो उग्र आंदोलन किया जाएगा उसका जिम्मेदार थियेटर मालिक और प्रशासन होगा। कांग्रेस की तरफ से पत्र में ये भी कहा गया है कि इस फिल्म अनुपम खेर ने भाजपा सरकार के कहने पर बनवाया है। फिल्म रिलीज हुई तो वो अनुपम खेर और मधुर भंडारकर दोनों के पुतले जला फिल्म का विरोध किया जाएगा।
इसके अलावा महाराष्ट्र में भी कांग्रेस फिल्म का विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता राधाकृष्णा विखे-पाटिल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को चिट्टी लिख कहा है कि प्रदेश में अगर फिल्म रिलीज होती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध के लिए सड़कों पर उतर आएंगे। उन्होंने सीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इससे पहले इलाहाबाद से कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा था कि मधुर भंडारकर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को वो 1 लाख का ईनाम देंगे।