Indian Police Force: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिखाया अपना जबरदस्त एक्शन अवतार, गुंडों को मजा चखाते आए नजर
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सेट से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
विस्तार
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर चर्चा में हैं। इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहे है। हाल ही में सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए एक बीटीस तस्वीर साझा की, जिसमें वह इस सीरीज के लिए एक्शन सीन की तैयारी करते नजर आ रहे हैं।
गुंडों से भिड़ते नजर आए
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा, 'इंडियन पुलिस फोर्स'। तस्वीर पर 'एक्शन' भी लिखा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा जबरदस्त अंदाज में गुंडों का मुकाबला करते नजर आ रहे हैं।
तैयारी में नहीं छोड़ रहे कसर
तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ एक शख्स को लात मारते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे का हाथ घुमाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सका है कि रोहित शेट्टी की इस आगामी सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा जबरदस्त धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। इसके लिए वह तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इस ओटीटी पर होगी रिलीज
बता दें कि 'इंडियन पुलिस फोर्स' सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के साथ ब्लॉकबस्टर कॉप एक्शन फिल्में बनाने के बाद रोहित शेट्टी अब वेब सीरीज बना रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह क्या कमाल करते हैं। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस सीरीज के अलावा सिद्धार्थ फिल्म 'थैंक गॉड' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा सिड एक जासूसी फिल्म 'मिशन मजनू' में भी व्यस्त हैं। साथ ही वह दिशा पटानी के साथ एक्शन थ्रिलर 'योद्धा' में भी नजर आएंगे।