फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian International Film Festival best film ward winning film will diplay on this Goa Film Festival

गोवा फिल्म फेस्टिवल दर्शकों के लिए होगा खास, सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीत चुकीं फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Sat, 26 Oct 2019 03:47 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 26 Oct 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Indian International Film Festival best film ward winning film will diplay on this Goa Film Festival
Gamperaliya - फोटो : amar ujala mumbai

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा में इस बार दर्शकों के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक खास तोहफा तैयार किया है। इस फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने के लिए दुनिया भर से सिनेप्रेमी पहुंच रहे हैं। फेस्टिवल में शामिल होने के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन जारी हैं और इस बार फेस्टिवल का स्वर्ण जयंती वर्ष होने के चलते गोवा में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


गोवा फिल्म फेस्टिवल के नाम से मशहूर हो चुके भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हर बार की तरह इस बार भी देश विदेश के नामी फिल्मकारों का मेला तो लगेगा ही, केंद्र सरकार की तैयारी इस बार इस उत्सव में उन सारी फिल्मों को एक साथ दिखाने की है जो इससे पहले हो चुके भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीत चुकी हैं। हर साल भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किसी एक फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का स्वर्ण मयूर पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन

 

Indian International Film Festival best film ward winning film will diplay on this Goa Film Festival
Indian International Film Festival - फोटो : amar ujala mumbai

इसके अलावा भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फेस्टिवल के सफ़र को दर्शाने वाले सेक्शन में आठ अलग-अलग देशों की आठ फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी। फेस्टिवल के उद्धाटन फ़िल्म के तौर पर गैमपेरेलिया दिखाई जाएगी जिसका निर्देशन किया है लेस्टर जेम्स पेरिसे ने किया है। इस फिल्म ने 1965 में सबसे पहला स्वर्ण मयूर पुरस्कार जीता था। श्रीलंका की इस फिल्म ने दुनिया भर के तमाम फिल्म फेस्टिवल्स में नामी पुरस्कार जीते हैं।

पढ़ें: अक्षय की साल की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी हाउसफुल 4, केसरी और मिशन मंगल से रही इतना पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed