फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India Officially Oscar Entry Homebound Advances To Next Voting Round At Academy Awards 2026

ऑस्कर में भारत की उम्मीदें बरकरार, अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के अगले दौर में पहुंची ‘होमबाउंड’

Tue, 06 Jan 2026 01:14 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 06 Jan 2026 01:14 PM IST
सार

Homebound Oscar: भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई ‘होमबाउंड’ अब अगले दौर में पहुंच गई है। जानिए अब भारत में ऑस्कर लाने से कितना दूर है ‘होमबाउंड’...

विज्ञापन
India Officially Oscar Entry Homebound Advances To Next Voting Round At Academy Awards 2026
'होमबाउंड' फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजी गई ऑफिशियल फिल्म ‘होमबाउंड’ भारत की उम्मीदों को बनाए हुए है। क्योंकि फिल्म अकादमी पुरस्कारों में अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के अगले दौर के मतदान में पहुंच गई है। ऑस्कर की ओर से घोषणा की गई कि अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में दुनिया भर की पंद्रह फिल्में वोटिंग के अगले दौर में पहुंच गई हैं। इनमें भारत की 'होमबाउंड' के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, जॉर्डन, नॉर्वे, फिलिस्तीन, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ताइवान और ट्यूनीशिया की फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन


ये फिल्में भी हुईं चयनित
‘होमबाउंड’ के अलावा चयनित हुई फिल्मों में ‘बेलेन’ (अर्जेंटीना), ‘द सीक्रेट एजेंट’ (ब्राजील), ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’ (फ्रांस), ‘साउंड ऑफ फॉलिंग’ (जर्मनी), ‘द प्रेसिडेंट्स केक’ (इराक), ‘कोकुहो’ (जापान), ‘ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू’ (जॉर्डन), ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’ (नॉर्वे), ‘पैलेस्टाइन 36’ (फिलिस्तीन), ‘नो अदर चॉइस’ (दक्षिण कोरिया), ‘सिरात’ (स्पेन), ‘लेट शिफ्ट’ (स्विट्जरलैंड), ‘लेफ्ट-हैंडेड गर्ल’ (ताइवान) और ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ (ट्यूनीशिया) शामिल हैं। इस बारे में अकादमी अवॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा की। अकादमी पुरस्कारों के लिए आखिरी नामांकन की घोषणा गुरुवार 22 जनवरी को की जाएगी।
विज्ञापन


98 साल के इतिहास में भारत की पांचवीं फिल्म
हाल ही में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने के साथ 'होमबाउंड' ने एक उपलब्धि हासिल कर ली है। यह अकादमी पुरस्कारों के 98 साल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाली भारतीय सिनेमा की पांचवीं फिल्म बन गई है। ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 के अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में आखिरी नामांकन के लिए 15 फिल्मों में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः राहु-केतु का ट्रेलर रिलीज, मस्ती करते नजर आए पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा

नीरज घेवान ने किया है फिल्म का निर्देशन
नीरज घेवान द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘होमबाउंड’ बचपन के दोस्तों शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा) की कहानी है। जिनका पुलिस बल में शामिल होने का सपना उनके जीवन को आकार देता है। जाह्नवी कपूर ने दोस्ती, कर्तव्य और युवा भारत के सामने आने वाले दबावों पर आधारित इस कहानी में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed