फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   increase tourism in Australia after Parineeti Chopra campaign

‘ऑस्ट्रेलिया मित्र’ परिणीति चोपड़ा के जलवे का असर

Mon, 24 Jun 2019 07:28 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Jun 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
increase tourism in Australia after Parineeti Chopra campaign
parineeti chopra - फोटो : file photo
इन दिनों सायना नेहवाल की बायोपिक और द गर्ल ऑन द ट्रेन की रीमेक में काम कर रहीं परिणीति चोपड़ा का जलवा सोशल मीडिया पर खूब असर दिखा रहा है। इंडिया एंटरटेनमेंट मार्केटिंग रिपोर्ट की मानें तो परिणीति का साथ मिलने से ऑस्ट्रेलिया पर्यटन विभाग को बीते साल खूब फायदा हुआ है।
विज्ञापन


इंडिया एंटरटेनमेंट मार्केटिंग रिपोर्ट 2019 के अनुसार, परिणीति की "ऑस्ट्रेलिया मित्र" के रूप में तैनाती के बाद से ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या खूब बढ़ी है। छमाही समीक्षा में पाया गया कि परिणीति के चाहने वालों का ऑस्ट्रेलिया पर्यटन को सीधा फायदा हुआ है और इस दौरान भारत से वहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या में छह फीसदी का इजाफा हुआ।
विज्ञापन


परिणीति टूरिज़म ऑस्ट्रेलिया की बेहद सक्रिय प्रचारक रही हैं और अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए काफी मेहनत भी की है। वह कहती हैं, ‘मैंने ऑस्ट्रेलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनी फिल्मों में अभिनय के साथ साथ गाने भी गाए हैं। मुझे ये जानकारी पाकर काफी खुशी हुई। पिछली छमाही के मुकाबले वहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या 15 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी हो चुकी है। मेरा लक्ष्य अब इसे 50 फीसदी तक ले जाने का है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed