फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Income Tax officials arrived at actor Sonu Sood home in Mumbai this morning

Sonu Sood: तीसरे दिन भी जारी है सोनू सूद के मुंबई, नागपुर, जयपुर वाले घर का सर्च ऑपरेशन, खंगाले जा रहे कमाई और खर्च से जुड़े कागजात

Fri, 17 Sep 2021 01:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 17 Sep 2021 01:03 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीम आज सुबह दोबारा एक्टर सोनू सूद के घर पहुंची है।
आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Income Tax officials arrived at actor Sonu Sood home in Mumbai this morning
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

विस्तार

सोनू सूद के मुंबई स्थित घर समेत नागपुर, जयपुर में भी आयकर विभाग तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन कर रहा है। खबरों की मानें तो आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सोनू सूद के घर किए जा रहे सर्वे पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


सोनू सूद से जुड़ी संस्थाओं की जांच
जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है। हाल ही में अनिल सिंह के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में पार्टनर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


नहीं दी है कोई प्रतिक्रिया
सोनू सूद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री इस सर्वे से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Income Tax officials arrived at actor Sonu Sood home in Mumbai this morning
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

हाल ही में बने हैं मेंटरशिप कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर
कुछ दिन पहले ही सोनू सूद को दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू किए मेंटरशिप कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। बीते दिनों चर्चा थी कि सोनू आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। हालांकि एक बयान में उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। हालांकि इस दौरान एक्टर ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की थी। 



कोरोना काल में बने मसीहा
साल 2020 में शुरू हुई इस खतरनाक महामारी से लगे लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाते हुए नेक कार्यों की शुरुआत की थी। बस उस वक्त से लेकर आज भी मदद का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं और अभिनेता उन्हें फौरन मदद पहुंचाते हैं। फिर चाहे वो कोविड से जुड़ी हो या कोई अन्य समस्या हो। सोनू सूद एक बार हां कर देते हैं तो सहायता लोगों तक पहुंच ही जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed