फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   In the success of Bhool Bhulaiyaa Kartik Aaryan spent Sunday with a dog katori shared adorable pictures on social media

Kartik Aaryan: ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बीच कार्तिक आर्यन ने इस खास के साथ बिताया रविवार, शेयर कीं क्यूट फोटोज

Tue, 14 Jun 2022 12:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 14 Jun 2022 12:37 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन अपने पालतू कुत्ते 'कटोरी' के खूब सारा समय बितता हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने कुत्ते के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
In the success of Bhool Bhulaiyaa Kartik Aaryan spent Sunday with a dog katori shared adorable pictures on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को रिलीज हुए लगभग 25 दिन हो गए हैं। आज भी इस फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस का धन्यवाद किया है। वहीं, अब कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रविवार का दिन अपने खास के साथ बिताते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


कार्तिक आर्यन ने रविवार अपने क्यूट कुत्ते 'कटोरी' के साथ बिताया है, जिसकी तस्वीरें अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। इन दोनों तस्वीरों में कार्तिक 'कटोरी' पर प्यार लुटा रहे हैं। पहली तस्वीर में कार्तिक अपने कुत्ते के साथ मिलकर सेल्फी ले रहे हैं और दूसरी तस्वीर में कार्तिक अपने प्यारे कुत्ते को किस कर रहे हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन


इन तस्वीरों के साथ कार्तिक ने एक प्यारा कैप्शन दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'रविवार मेरे तकिए के साथ।' कार्तिक आर्यन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। कई फैंस ने इन तस्वीरों को क्यूट बताया है। इसके अलावा, कुछ ने तस्वीरों पर हार्ट इमोजी भेजा है। 

कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की बात करें तो यह एक हॉरर, कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन ने कमाल का काम किया है। कार्तिक के अलावा, इस फिल्म में कियारा आडवाणी, तबू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे कलाकर नजर आए थे। इस फिल्म ने अब तक 171 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब मेकर्स की नजर 200 करोड़ के क्लब पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed