फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali Thanks To Mumbai Police For Retrieving His Lost Bag At Airport Says Mumbai Police Was There To Help

एयरपोर्ट पर अपना बैग भूल गए इम्तियाज अली, फिर निर्देशक के साथ क्या हुआ? मुंबई पुलिस को लेकर कही ये बात

Sat, 21 Mar 2026 06:39 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 21 Mar 2026 06:39 PM IST
सार

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो मुश्किल में फंस गए। जानिए एयरपोर्ट पर अपना बैग खोने के बाद निर्देशक के साथ क्या कुछ हुआ…

विज्ञापन
Imtiaz Ali Thanks To Mumbai Police For Retrieving His Lost Bag At Airport Says Mumbai Police Was There To Help
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर जारी किया है। इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच इम्तियाज अली उस समय मुश्किल में पड़ गए जब वे मुंबई हवाई अड्डे पर एक दुकान में अपना बैग भूल गए। जबकि इम्तियाज खुद एयरपोर्ट से बाहर आ चुके थे। आखिर फिर इम्तियाज के बैग का क्या हुआ और क्या वो उन्हें वापस मिला या नहीं?

विज्ञापन

मुंबई पुलिस का जताया आभार
इम्तियाज अली ने खुद इस घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर इस पूरी घटना के बारे में बताया। इम्तियाज अपना बैग मुंबई एयरपोर्ट पर ही एक दुकान में भूल आए थे और खुद बाहर आ गए थे। इसलिए वो वापस अंदर नहीं जा सकते थे।

विज्ञापन


ऐसे में मुंबई पुलिस उनकी मदद को आगे आई और उनका बैग वापस दिलवाया। अपना बैग वापस दिलवाने में मदद करने के लिए इम्तियाज ने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया है। अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं अपना बैग अंदर एक दुकान में भूल गया और हवाई अड्डे से बाहर आ गया और मुश्किल में पड़ गया। वापस अंदर नहीं जा सका। लेकिन मुंबई पुलिस मदद के लिए मौजूद थी। नाजिम पठान ने मेरे लिए बहुत मदद की। धन्यवाद सर, जय हिंद।’
विज्ञापन
विज्ञापन


Imtiaz Ali Thanks To Mumbai Police For Retrieving His Lost Bag At Airport Says Mumbai Police Was There To Help
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
12 जून को रिलीज होगी इम्तियाज की ‘मैं वापस आऊंगा’
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर जारी किया गया था। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में विभाजन का दर्द और एक लव स्टोरी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed