{"_id":"673c6e53143e1c4bdd001b60","slug":"imtiaz-ali-reviews-abhishek-bachchan-upcoming-movie-i-want-to-talk-calls-it-best-and-highly-recommendable-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने की 'आई वांट टू टॉक' की समीक्षा, शूजित सरकार और अभिषेक बच्चन के लिए कहा ये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने की 'आई वांट टू टॉक' की समीक्षा, शूजित सरकार और अभिषेक बच्चन के लिए कहा ये
Tue, 19 Nov 2024 04:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 19 Nov 2024 04:24 PM IST
सार
Imtiaz Ali reviews I Want To Talk: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली ने अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक की समीक्षा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के निर्देशक और अभिनेता की तारीफ करते हुए इसे जरूर देखी जाने वाली फिल्म बताया है।
विज्ञापन
इम्तियाज अली-अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक', इस साल 2 नवंबर को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में हैं। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और अभिनय के लिए लोगों से तारीफ बटोर रही है। फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा करते हुए इसकी तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने अभिषेक बच्चन के अभिनय की सराहनी की है और साथ में ही गहरा अपनी पहली समीक्षा साझा की, जिसमें उन्होंने अभिषेक के अभिनय को अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनय बताया और एक गहरा भावनात्मक अनुभव बनाने के लिए शूजित के निर्देशन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
इम्तियाज अली ने की फिल्म की तारीफ
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, इम्तियाज अली ने 'आई वांट टू टॉक' का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, "सेंटी कर दिया यार, शूजित सरकार। बहुत शानदार। अभिषेक बच्चन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ। बहुत बढ़िया और शुभकामनाएं, रितेश शाह।" उनसे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा था कि कैसे उनकी बेटी आराध्या के साहस भरे दृष्टिकोण ने उन्हें अर्जुन के इस किरदार के चित्रण को प्रभावित किया। उन्होंने आराध्या के बचपन की एक किताब को याद किया, जिसके एक किरदार ने मदद को दुनिया का सबसे साहसिक शब्द बताया था।
विज्ञापन
Kim Kardashian: किम कार्दशियन ने एलन मस्क के रोबोट के साथ खेला खेल, जानिए आगे क्या हुआ
विज्ञापन
इम्तियाज अली
- फोटो : सोशल मीडिया
मदद मांगना कमजोरी को नहीं दिखाता- अभिषेक बच्चन
अभिनेता ने आगे कहा कि यह सरल, लेकिन शक्तिशाली विचार उनके दिल को छू गया, जिसने आम धारणा को चुनौती दी कि मदद मांगना कमजोरी को दर्शाता है। इसके उलट अभिषेक इसे आगे बढ़ते रहने के लिए ताकत और दृढ़ संकल्प के संकेत के रूप में देखते हैं। उन्होंने इस विचार को अपनी आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में अपनी भूमिका से जोड़ा, जहां उनके किरदार अर्जुन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अभिषेक ने आगे बताया कि दशकों के संघर्ष के बावजूद, अर्जुन हार मानने से इनकार करता है।
Rakesh Roshan: फिल्म 'करण-अर्जुन' के सेट पर सलमान-शाहरुख ने की ऐसी हरकत, राकेश रोशन का हो गया बुरा हाल
22 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
शूजित सरकार द्वारा निर्देशित अभिषेक बच्चन की ये आगामी फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा पर्ल डे, अहिल्या बामरू, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गोडार्ड और जॉनी लीवर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं। रोनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने का वादा करती है।
BB 18: शिल्पा शिरोडकर को हुआ किस बात का पछतावा? फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री