Rakesh Roshan: फिल्म 'करण-अर्जुन' के सेट पर सलमान-शाहरुख ने की ऐसी हरकत, राकेश रोशन का हो गया बुरा हाल
इन दिनों अपनी प्रोड्यूस फिल्म 'करण-अर्जुन (1995)' के दोबारा रिलीज होने पर राकेश रोशन इससे जुड़े कई किस्से साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे सलमान और शाहरुख ने उन्हें सेट पर अपनी एक हरकत से डरा दिया था।
विस्तार
जल्द ही फिल्म 'करण-अर्जुन' सिनेमाघरों में दर्शकों का फिर से मनोरंजन करेगी। यह फिल्म रिलीज के 30 साल पूरे होने पर री रिलीज हो रही है। इस वजह से फिल्म के निर्माता राकेश रोशन कई इंटरव्यू दे रहे हैं। अपनी इस सुपरहिट फिल्म से जुड़े कई किस्से भी वह इंटरव्यूज में बता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि जब 'करण-अर्जुन' फिल्म की शूटिंग कर चल रही थी तो सलमान और शाहरुख ने मिलकर ऐसी हरकत की कि उनके होश उड़ गए। आखिर ऐसा क्या किया था, शाहरुख खान और सलमान खान ने राकेश रोशन के साथ, विस्तार से जानिए।
सलमान और शाहरुख ने मिलकर किया प्रैंक
सलमान और शाहरुख दोनों ही अपनी फिल्म के सेट पर खूब मस्ती और प्रैंक करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह आदत आज की नहीं काफी पुरानी है। इस बारे में ही एक किस्सा राकेश रोशन भी साझा करते हैं। वह बताते हैं कि फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग चल रही थी अचानक सलमान और शाहरुख में बहस होने लगी और सलमान ने शाहरुख पर गोली चला दी। शाहरुख भी गोली लगने पर जमीन पर गिर गया। यह दृश्य देखकर राकेश रोशन सदमे में आ गए। वह डर गए कि उनके फिल्म सेट पर ये क्या हो गया। बाद में पता चला कि सलमान और शाहरुख मिलकर नाटक रहे थे उन्होंने राकेश रोशन और सेट पर मौजूद लोगों के साथ प्रैंक किया था।
सलीम खान की तारीफ के बाद लगा फिल्म हिट होगी
पिछले दिनों राकेश रोशन ने यह भी बताया कि पहली बार फिल्म करण अर्जुन देखने के बाद सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान ने उनकी काफी तारीफ की। राकेश बताते हैं कि फिल्म करण अर्जुन का पहला शो था मैंने सलमान के परिवार को राज कपूर स्टूडियो में फिल्म देखने के लिए बुलाया। इंटरवल में सलीम साहब बाहर आए, उन्होंने आकर मुझसे कहा कि आप सोच ही नहीं सकते कि आप ने क्या बनाया है। आपने मेरे होश उड़ा दिए। राकेश रोशन, सलीम खान की यह बात सुनकर खुश हुए। इस तारीफ के बाद उन्हें लग गया कि अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी और ऐसा हुआ भी करण अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। आज भी दर्शकों को इस फिल्म की कहानी और संवाद बहुत अच्छे से याद हैं।
अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट
राकेश रोशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म 'कृष' की जल्द ही घोषणा कर देंगे। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म 'कृष' की भारत में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, खासकर बच्चों के बीच में ऋतिक की यह फिल्म काफी पॉपुलर है। अगर 'कृष' सीरीज की फिल्म दोबारा बनती है तो यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, इतना यकीन राकेश रोशन को भी है।