Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imtiaz Ali praised ranbir kapoor for playing lord ram in ramayan amid 1000 crore box office collection

इम्तियाज अली: ‘वो डायरेक्टर नहीं बनता तो…’, रणबीर के फैसले पर निर्देशक ने दिया बयान; ‘रामायण’ पर कही यह बात

Fri, 27 Nov 2026 06:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Nov 2026 06:33 PM IST
सार

  • फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। 
  • इसमें भगवान राम का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर ने निभाया। 
  • अब यह फिल्म देखने के बाद निर्देशक इम्तियाज अली ने रणबीर की सराहना है। 
  • उन्होंने एक बातचीत में बताया कि अभिनेता बनने से पहले रणबीर क्या करना चाहते थे?

विज्ञापन
Imtiaz Ali praised ranbir kapoor for playing lord ram in ramayan amid 1000 crore box office collection
इम्तियाज अली, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ दर्शकों को खूब पसंद आई है। निर्देशक इम्तियाज अली ने भी हाल ही में फिल्म देखने के बाद रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रणबीर को हमेशा से ही अभिनय से ज्यादा किसी और काम में रुचि है।

विज्ञापन

रणबीर पर क्या बोले इम्तियाज?
पीटीआई से बातचीत में इम्तियाज ने कहा, ‘कुछ हिस्सों में रणबीर का अभिनय बेहद शानदार था। वह सर्वश्रेष्ठ हैं, एक महान अभिनेता हैं और उनका अभिनय बहुत ही बेहतरीन है। उन्हें देखना अद्भुत अनुभव था। मुझे लगता है कि भगवान राम की भूमिका निभाने के बाद उन्हें जीवन में आगे भी बहुत मदद मिलेगी।’

विज्ञापन
Trending Videos

Imtiaz Ali praised ranbir kapoor for playing lord ram in ramayan amid 1000 crore box office collection
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक बनना चाहते थे रणबीर
आगे इस बातचीत में इम्तियाज ने रणबीर से जुड़ा बड़ा खुलाया किया। उन्होंने कहा, ‘रणबीर ने जब मेरी फिल्मों में अभिनय भी नहीं किया था, तब भी हम दोनाें फिल्म निर्देशन पर चर्चा करते थे। उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि उनका सपना निर्देशन करना है। वह कपूर खानदान से हैं और उनका ऐसा सोचना कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह निर्देशन करना चाहते हैं। अगर वह निर्देशन नहीं करते तो मुझे जरूर आश्चर्य होता। लेकिन देखते हैं, एक बार जब वह सक्रिय रूप से निर्देशन शुरू कर देंगे, तो क्या उन्हें पता चलेगा कि यह वास्तव में क्या है और उन्हें इसमें आनंद आता है या नहीं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें पता चलेगा, मुझे उम्मीद है कि वह निर्देशन के लिए अभिनय नहीं छोड़ेंगे। लेकिन यह सच है कि उनकी रुचि हमेशा से अभिनय से ज्यादा निर्देशन में रही है।’
बता दें कि रणबीर कुछ दिनों पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि आने वाले वक्त में वह फिल्म निर्देशन करेंगे।

विज्ञापन

Imtiaz Ali praised ranbir kapoor for playing lord ram in ramayan amid 1000 crore box office collection
रामायण - फोटो : imdb

कितना रहा फिल्म ‘रामायण’ का कलेक्शन?
रिलीज के 22वें दिन यानी गुरुवार को भी फिल्म ने विदेशों में 9.25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 996 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,185 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही भारत में 1,000 करोड़ रुपये नेट कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।
वहीं, विदेशों में फिल्म ने 22 दिनों में 592.13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही 'रामायण' का दुनियाभर का कुल कलेक्शन 1,777 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस कमाई के साथ यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed