{"_id":"508e49b0-5a20-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"imran-anushka-in-tanu-weds-manu-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तनु वेड्स मनु' के सीक्वल में इमरान-अनुष्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तनु वेड्स मनु' के सीक्वल में इमरान-अनुष्का
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 09 Jan 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरहिट फिल्म रही 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल बनने जा रहा है। खास बात यह होगी कि इस फिल्म में वह कोई भी चेहरा नहीं होगा जो इस मूल फिल्म में था। 'तनु वेड्स मनु' के सीक्वल में इमरान खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका होगी।
विज्ञापन
इस फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन ने कहा कि हमें इंडस्ट्री में अनुष्का शर्मा और इमरान खान से बेहतर जोड़ी नहीं दिख रही है। इसलिए हम इन कलाकारों को लेना चाह रहे हैं। यह हमारी फिल्म के लिए परफेक्ट होंगे। सूत्रों के अनुसार इमरान और अनुष्का से इस बारे में बात हो गई है। उन्होंने इसकी स्वीकृति भी दे दी है। 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल लंबे समय से पेंडिंग था। इस फिल्म के निर्माता रहे शैलेष आर सिंह और विनोद बच्चन के बीच कुछ असहमतियों की वजह से यह फिल्म रुकी हुई थी।
विज्ञापन
अब यह रास्ता साफ हो गया है। खबरें यह भी आ रहीं हैं कि इस फिल्म का निर्देशन 'तनु वेड्स मनु' निर्देशित करने वाले आनंद राय ही करेंगे। 'तनु वेड्स मनु' 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आर माधवन, कंगना रणावत और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के सीक्वल में यह कोई कलाकार नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन